फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   खेत मजदूरों में बढ़ी नाराजगी

खेत मजदूरों में बढ़ी नाराजगी

Wed, 28 Jun 2017 06:19 PM IST
Updated Wed, 28 Jun 2017 06:19 PM IST
विज्ञापन
खेत मजदूरों में बढ़ी नाराजगी
गरीब मजदूरों को राशन कार्ड, शौचालय, पेंशन सिलिंग जमीनों के पट्टे समेत 15 मांगों को लेकर खेत मजदूर यूनियन के सदस्यों ने बुधवार को डीएम कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान खेत मजदूरों ने प्रदेश सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान कामरेड वीरेंद्र प्रताप मिश्र ने कहा कि दलितों, महिलाओं, कमजोर वर्गों पर अत्याचार बढ़ा है। चुनाव में किए वादों को प्रदेश सरकार भूल गई है। कानून-व्यवस्था की हालत दिन प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। किसानों के कर्ज माफी की घोषणा के बाद भी लाभ नहीं मिला। जिला अध्यक्ष सतीश चंद्र मिश्र ने कहा कि मनरेगा मजदूरों को 100 दिन का काम नहीं मिला, सरकार शौचालय देने में विफल रही है। नरसिंह भारद्वाज व रामकुमार प्रजापति ने कहा कि राशनकार्ड बनाने में तमाम धांधली हुई है। पात्रों का नाम बदलकर अपात्रों का नाम जोड़ा गया है। महसिन, खीरीघाट, मड़वानगर आदि में इसका उदाहरण देखा जा सकता है।
विज्ञापन

राम अचल ने कहा कि अमौली, कोल्हुआ आदि के ग्रामीणों ने कई बार शौचालय के लिए आवेदन दिया लेकिन अभी तक कोई कदम नहीं उठाया गया है। केके तिवारी, किसान सभा के रामगढ़ी चौधरी, जनवादी के नवनीत यादव, खेत मजदूर यूनियन के नेताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार सांप्रदायिक एजेंडेे पर काम कर रही है। प्रदर्शन के दौरान राम रतन, राम दयाल, मुन्नी देवी, रामकेश, रामसूरत, केशवराम, दयाराम भारती, रामलगन आदि ने संबोधित किया। इस दौरान लक्ष्मी देवी, डिपलेस, रामचेत, जगरनाथ, विद्यावती, सूर्जमुखी, गनेशी, कंचन, जसमा देवी, रामसजीवन, रामप्रकाश, मालती, राम रक्षा आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed