{"_id":"594510bd4f1c1b912f8b477e","slug":"101497698493-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तार टूटने से ट्रेनें डेढ़ घंटे प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तार टूटने से ट्रेनें डेढ़ घंटे प्रभावित
Updated Sat, 17 Jun 2017 04:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वोत्तर रेल खंड के गोविंद नगर-बस्ती रेलवे स्टेशन के बीच शनिवार सुबह 10. 53 बजे 25 हजार वोल्टर का तार टूट कर गिर गया। चैनपुरवा ओवरब्रिज के समीप तार टूटने की सूचना गेट मैन ने स्टेशन अधीक्षक को दी। इसकी वजह से डाउन ट्रैक पर करीब 1.40 घंटे रेल यातायात प्रभावित रहा। बाघ एक्सप्रेस व पूरबिया एक्सप्रेस ट्रेनों को गोविंदनगर रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया। मौके पर पहुंची तकनीकी टीम के लाइन दुरुस्त करने के बाद ट्रेनों का आवागमन सामान्य हो सका।
वरिष्ठ स्टेशन अधीक्षक विश्वंभर चौधरी व गोविंद नगर के स्टेशन अधीक्षक कैलाश चंद ने बताया कि बस्ती स्टेशन के पहले ओवर ब्रिज के समीप खंभा संख्या 570 -7- 8 से ओएचई विद्युत तार डाउन पटरी पर अचानक टूट कर गिर गया। मनिकापुर से टावर वैगन मशीन के साथ तकनीकी टीम के पहुंचने के बाद लाइन को दुरुस्त किया जा सका। वहीं तेज धूप के कारण रोकी गई ट्रेनों के यात्रियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। सबसे अधिक परेशानी पानी को लेकर हुई। भीषण गर्मी में ट्रेन के पंखे बंद होने से लोग बिलबिलाते रहे। कई यात्री पटरियों से दूर पेड़ों की छाये में ट्रेन चलने का इंतजार करते रहे।