फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   सार्वजनिक संपतियों पर हुए कब्जे में अफसर कड़ी कार्रवाई करें

सार्वजनिक संपतियों पर हुए कब्जे में अफसर कड़ी कार्रवाई करें

Tue, 13 Jun 2017 07:23 PM IST
Updated Tue, 13 Jun 2017 07:23 PM IST
विज्ञापन
सार्वजनिक संपतियों पर हुए कब्जे में अफसर कड़ी कार्रवाई करें
मंडलीय समीक्षा में सार्वजनिक संपत्तियों पर अतिक्रमण का मुद्दे पर विशेष चर्चा हुई। मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने अफसरों को तालाब एवं पोखरों सहित अन्य सार्वजनिक संपत्तियों पर कब्जा करने वालों के खिलाफ त्वरित एवं कड़ी कार्रवाई करने को कहा है। आयुक्त ने मंडल के तीनों जनपदों में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकासपरक, लाभार्थी परक योजनाओं एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा में कहा कि सभी डीएम शासन की मंशा के अनुरूप अपने जिले से संबंधित कार्यो की गुणवत्ता की समीक्षा करें। अधिकारियों को उनके जिम्मेदारियों के प्रति जवाबदेह बनाएं। खरीफ की फसल से संबंधित बीज वितरण, एनपीके, यूरिया, डीएपी, पोटास उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता है। तकनीकी/यांत्रिक त्रुटियों से बंद पड़े सभी 62 नलकूपों को तत्काल ठीक कर संचालित कराने का निर्देश दिया। राशन कार्डों के सत्यापन बिंदु पर आयुक्त ने लेखपालों एवं सेक्रेटरी की ओर से रूचि न लेने तथा विकल्प के तौर पर रोजगार सेवकों द्वारा सत्यापन का कार्य कराए जाने पर कहा कि इससे गुणवत्ता में कमी रह जाने की आशंका है। संबंधित मंडलीय अधिकारी को इस विषय पर खाद्य एवं रसद आयुक्त से मार्ग दर्शन लेने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अफसरों को निर्धारित समय सीमा में सड़कों को गड्ढामुक्त करने की हिदायत दी। आयुक्त ने स्वच्छ शौचालय निर्माण, हैंड पंपों की रिबोर की स्थिति, जेई/एईएस का टीकाकरण, विद्यालयों एवं गांवों में साफ-सफाई की व्यवस्था, ग्राम पंचायतों के अनटाइड फंड के उपयोग की स्थिति, मनरेगा द्वारा कराये जा रहे कार्यों की समीक्षा, पशुओं का टीकाकरण, प्रधानमंत्री आवास योजना, आदि की गहन समीक्षा की। इस मौके पर अपर आयुक्त प्रशासन राजाराम, जेडीसी वीपी पांडेय, डीएम बस्ती अरविंद कुमार सिंह, संतकबीरनगर मार्कंडेय शाही, सिद्धार्थनगर, सीडीओ बस्ती हर्षिता माथुर, संतकबीरनगर एवं सिद्धार्थनगर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed