फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   10 small buses will be added to the fleet of Transport Corporation... Travelling to villages will become easier

Basti News: परिवहन निगम के बेड़े में जुडेंगी 10 छाेटी बसें... गांवों की राह होगी आसान

Sun, 25 May 2025 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 25 May 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
10 small buses will be added to the fleet of Transport Corporation... Travelling to villages will become easier
बस्ती। परिवहन निगम के बस्ती डिपो के बेड़े में दस और छोटी गाड़िया जल्द ही जुड़ जाएंगी। इन गाड़ियों के जुड़ने से अब उन मार्गों पर परिवहन सेवा शुरू हो जाएगी, जहां बड़ी बसों को चलाने में परेशानी हो रही थी। इन बसों के चलने से उन गांवों के यात्रियों को लाभ होगा, जहां पहले परिवहन निगम की बस सेवा नहीं थी।
विज्ञापन

बसों और कर्मचारियों की कमी से जूझ रहे परिवहन निगम के लिए यह राहत भरी खबर है। बस्ती डिपो में काफी दिनों से बसों की संख्या बढ़ाने की बात चल रही थी अंतत: परिवहन निगम के मुख्यालय ने यहां की पीड़ा को समझा और दस नई छोटी बसों का आवंटन किया है। लखनऊ स्थित परिवहन निगम के मुख्यालय से अपर प्रबंध निदेशक राम सिंह ने बस्ती डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को भेजे पत्र में यह जानकारी दी है।
विज्ञापन

बस्ती डिपो में पहले से करीब 107 बसें हैं। यहां पर लंबी दूरी की बसों की कमी नहीं हैं लेकिन लोकल रूट पर बसों की हमेशा कमी बनी रहती है। इसी के मद्देनजर यहां हमेशा छोटी बसों की जरूरत बनी रहती है। इन दस बसों के आ जाने से काफी हद यह कमी दूर होगी। लोकल रूट पर देखा जाय तो बस्ती डिपो से तकरीबन 14 रूट हैं, जिनपर कुछ बसें चलती हैं। इस रूटों में बस्ती-कड़रू (गोंडा), बस्ती महसों, बस्ती-बानपुर, बस्ती-दुबौलिया, बस्ती-पकड़ी चौहान आदि शामिल है। बस्ती डिपो के लिए ये बसें कानपुर स्थित कार्यशाला से आनी हैं। इस बसों को आने की कागजी कार्रवाई अभी पूरी की जा रही। जैसे ही ये कार्रवाई पूरी होगी इन बसों को यहां मंगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, बस्ती डिपो मेंं केवल बसों के आने से यात्रियों की दुश्वारियां कम होने वाली नहीं है। यहां कर्मचारियों की भी कमी है। मानक के अनुसार डिपो में चालकों की संख्या कम से कम 227 होनी चाहिए लेकिन यहां मात्र 170 ड्राइवर ही हैं। चालकों के अभाव में अक्सर कुछ गाड़ियां खड़ी हो जाती हैं। लगन के सीजन में लोग यहां पहुंचते हैं लेकिन बस नहीं मिलने पर मजबूरी में डग्गामार वाहनों से सफर करना पड़ता है।
-

रोडवेज को मिले 5 महिला समेत 13 कंडक्टर
बस्ती डिपो को 7 महिला समेत 18 परिचालक एवं दो चालक मिले हैं। इन नये चालकों परिचालकों से मिलने से यहां कुछ हद कर्मचारियों की कमी दूर होगी। बताया जाता है कि मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत 7 महिला परिचालकों की भर्ती की गई है। इसके अलावा 11 परिचालकों एवं 2 चालकों की भर्ती मृतक आश्रित कोटे से की गई है। मृतक आश्रित कोटे की यह भर्ती काफी दिनों से लंबित थी।

-
परिवहन निगम मुख्यालय से 10 छोटी बसों के आने का पत्र आ चुका है। इस संबंध में कार्रवाई की जा रही है। अभी बसों के आने की तिथी निश्चित नहीं हुई है। मुख्यालय को कुछ संभावित रूट भी भेज दिए गए हैं। -आयुष भटनागर, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम बस्ती डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed