फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   10,446 got anti-coronavirus vaccine at 339 booths

339 बूथों पर 10,446 को लगा कोरोनारोधी टीका

Mon, 21 Feb 2022 11:35 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 11:35 PM IST
विज्ञापन
10,446 got anti-coronavirus vaccine at 339 booths
339 बूथों पर 10,446 को लगा कोरोनारोधी टीका
विज्ञापन

- गांवाें में चलाया गया अभियान, किशोर किशोरियों को लगाई जा रही दूसरी डोज
बस्ती। जिले में कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत सोमवार से 60 वर्ष से ऊपर के 436 बुजुर्गों को प्रीकॉशन डोज दी गई, जबकि 339 बूथों पर 10,446 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। 6324 किशोर-किशोरियों को भी वैक्सीन लगाई गई। इसके अलावा जिला व महिला अस्पताल, ओपेक चिकित्सालय कैली समेत सभी सीएचसी-पीएचसी, सब सेंटरों व गांवों में अभियान चलाकर टीकाकरण किया गया।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. फखरेयार हुसैन ने बताया कि किशोरों के टीकाकरण पर जोर है। इसके अलावा पहली डोज लगवा चुके लोगों को दूसरी डोज के लिए प्रेरित किया जा रहा है। प्रीकॉशन डोज 60 साल से ऊपर बुजुर्गों को दी जा रही है। आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से टीकाकरण कार्य में सहयोग लिया जा रहा है। बीमार रहने वाले व्यक्तियों को प्राथमिकता के आधार पर टीका लगाया जा रहा है। जिले में टीकाकरण का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। शहर में डॉ. एके कुशवाहा व अर्बन हेल्थ कोआर्डिनेटर सचिन चौरसिया के नेतृत्व में वैक्सीनेशन कार्य हुआ। महिला अस्पताल में 315 लोगों को कोविशील्ड और 358 लोगों को को-वैक्सीन लगाई गई। जिला अस्पताल में 219 को कोविशील्ड और 222 लोगों को-वैक्सीन की डोज दी गई। एसीएमओ ने कहा कि प्रीकॉशन डोज लगवाने वाले लोग अपने फोन से सेल्फ रजिस्ट्रेशन करके बूथ पर पहुंचें, इससे आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed