{"_id":"6774fab1bb737b83a80dca49","slug":"zodiac-signs-will-be-affected-by-dhaiya-and-sade-sati-in-the-new-year-2025-2025-01-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"New Year 2025: नए साल में खूब गूंजेगी शहनाई, इन राशियों पर ढैय्या और साढ़े साती का रहेगा प्रभाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
New Year 2025: नए साल में खूब गूंजेगी शहनाई, इन राशियों पर ढैय्या और साढ़े साती का रहेगा प्रभाव
Wed, 01 Jan 2025 01:50 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 01 Jan 2025 01:50 PM IST
सार
नववर्ष का शुभारंभ हो गया है। ज्योतिषाचार्य के मुताबिक इस साल विवाह के कई शुभ मुहूर्त बन रहे हैं। सालभर खूब शहनाई गूंजेंगी।
विज्ञापन
New Year 2025 Zodiac Sign
- फोटो : amar ujala
विस्तार
नव वर्ष में विवाह के 75 शुभ मुहूर्त होंगे। साथ ही, चार ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। इसका मिला-जुला प्रभाव होगा। बरेली के ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा के अनुसार इस वर्ष शनि का राशि परिवर्तन हो रहा है। गुरु मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे।
विज्ञापन
केतु सिंह राशि में गोचर करेंगे और राहु मीन राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। इन बदलावों के कारण साल 2025 कई बड़ी घटनाओं का साक्षी बनेगा। इस साल दो बार खप्पर योग भी बनेगा, जो प्रतिकूल फलदायी रहेगा।
विज्ञापन
इन राशियों पर ढैय्या, साढ़े साती का रहेगा प्रभाव
शनि 29 मार्च को कुंभ से मीन राशि में प्रवेश करेंगे। तब मकर राशि के जातकों को साढ़े साती से, कर्क और वृश्चिक राशि वालों ढैय्या से मुक्ति मिलेगी। कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर शनि की साढ़े साती चलेगी, सिंह और धनु राशि वालों पर ढैया चलेगी।
विज्ञापन
वर्ष 2025 में विवाह के शुभ मुहूर्त
जनवरी : 16, 17, 18, 19, 20, 21, 23, 24, 26, 27।
फरवरी : 2, 3, 6, 7, 12, 13, 14, 15, 16, 18, 19, 21, 23, 26।
मार्च : 1, 2, 6, 7, 12।
अप्रैल : 14, 16, 18, 19, 20, 21, 25, 29, 30।
मई : 1, 5, 6, 8, 10, 14, 15, 16, 17, 18, 22, 23, 24, 27, 28।
जून : 2, 4, 5, 7, 8।
नवंबर : 2, 3, 6, 8, 12, 13, 16, 17, 18, 21, 22, 23, 25, 30।
दिसंबर : 4, 5, 6।
जनवरी : 16, 17, 18, 19, 20, 21, 23, 24, 26, 27।
फरवरी : 2, 3, 6, 7, 12, 13, 14, 15, 16, 18, 19, 21, 23, 26।
मार्च : 1, 2, 6, 7, 12।
अप्रैल : 14, 16, 18, 19, 20, 21, 25, 29, 30।
मई : 1, 5, 6, 8, 10, 14, 15, 16, 17, 18, 22, 23, 24, 27, 28।
जून : 2, 4, 5, 7, 8।
नवंबर : 2, 3, 6, 8, 12, 13, 16, 17, 18, 21, 22, 23, 25, 30।
दिसंबर : 4, 5, 6।