फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Zila Panchayat member and his wife may be arrested for the murder of the youth in Bareilly

Bareilly: जिला पंचायत सदस्य और उनकी पत्नी की मुश्किलें बढ़ीं, इस मामले में हो सकती है गिरफ्तारी

Sun, 09 Apr 2023 03:34 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 09 Apr 2023 03:34 PM IST
सार

मीरगंज के मोहल्ला राजेंद्र नगर निवासी विकास सिंह सोमवार शाम घर से मोबाइल पर बात करते हुए निकला था। तब से अभी तक नहीं लौटा। विकास की मां ने जिला पंचायत सदस्य निरंजन यदुवंशी और उनकी पत्नी मंजू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
Zila Panchayat member and his wife may be arrested for the murder of the youth in Bareilly
विकास सिंह का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के थाना मीरगंज क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य निरंजन यदुवंशी और उनकी पत्नी मंजू यदुवंशी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। लापता युवक विकास की मां ने आरोप लगाया है कि पत्नी से विकास के संबंधों से बौखलाए निरंजन ने साजिश के तहत उनके बेटे की हत्या करके शव छिपा दिया है। विकास को तलाश करके हार चुकी पुलिस निरंजन की ससुराल जाकर साक्ष्य जुटा रही है। 

विज्ञापन


संबंधित खबर- Bareilly: मां के पास आया फोन- तुम्हारे बेटे की हत्या कर दी है; भाजपा के जिला पंचायत सदस्य और पत्नी पर रिपोर्ट
विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि विकास को बुलवाकर पीट गया है। पुलिस ने युवक की तलाश की, पर सुराग नहीं मिला। इस बीच खुद के बेगुनाह होने की दुहाई दे रहे निरंजन यदुवंशी मोबाइल बंदकर अंडर ग्राउंड हो गए हैं। उनकी पत्नी भी लापता हैं। सूत्रों के मुताबिक वह एक नेता की सरपरस्ती में दिल्ली में छिपे हैं। हालांकि जल्द ही पुलिस दंपती को तलाश कर उनकी गिरफ्तारी और चौंकाने वाला खुलासा कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह है मामला 

मीरगंज के मोहल्ला राजेंद्र नगर निवासी विकास सिंह सोमवार शाम घर से मोबाइल पर बात करते हुए निकला था। तब से अभी तक नहीं लौटा। विकास की मां मीरा सिंह ने मीरगंज पुलिस को बताया कि मंगलवार को उनके मोबाइल पर एक महिला ने कॉल आई थी। उसने खुद को जिला पंचायत सदस्य निरंजन यदुवंशी की पत्नी मंजू बताया था। कहा कि मेरे पति ने तुम्हारे बेटे विकास की हत्या कर दी है। 

मीरगंज थाना में रिपोर्ट नहीं लिखी तो मीरा सिंह बुधवार को एसपी ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल से मिलीं और निरंजन यदुवंशी व मंजू यदुवंशी पर बेटे की हत्या का शक जताते हुए तहरीर दी। एसएसपी से विमर्श के बाद कार्रवाई के निर्देश दिए। गुरुवार को मीरगंज थाने में निरंजन यदुवंशी और मंजू के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट लिख ली। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद जिला पंचायत सदस्य और उनकी पत्नी भूमिगत हो गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed