फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Zero visibility due to dense fog, Bareilly remains the coldest in the state

Bareilly News: घने कोहरे से दृश्यता शून्य, प्रदेश में सबसे ठंडा रहा बरेली

Sun, 18 Jan 2026 03:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
Zero visibility due to dense fog, Bareilly remains the coldest in the state
मौसम विभाग ने देर शाम से सुबह तक घने कोहरे का जारी किया यलो अलर्ट
विज्ञापन


बरेली। शहर में प्रवेश कर रही बर्फीली हवा और धूप निकलने पर उष्मीय विकिरण के प्रभाव से शुक्रवार रात और शनिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दोपहर में धूप निकलने से हल्की राहत मिली। हालांकि, 16.5 डिग्री अधिकतम तापमान के साथ बरेली का दिन प्रदेश में सर्वाधिक ठंडा रहा।

शाम ढलने के साथ सर्द हवा से ठिठुरन बढ़ने लगी। कई इलाकों में घना कोहरा छाने से वाहन धीमी गति से गुजरे। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक, रविवार और सोमवार को न्यूनतम तापमान बढ़ेगा, लेकिन सुबह बेहद घना कोहरे का अनुमान है। आने वाले दिनों में रात में शीतलहर की स्थिति में कमी आने से तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहेगा। 20 जनवरी से कोहरे में कमी आएगी, लेकिन एक और पश्चिमी विक्षोभ हावी होने से 22 जनवरी से बारिश के आसार हैं। इसके बाद ठंड से खासी राहत मिलेगी। ब्यूराे
विज्ञापन

--
मौसम इनपुट
16.5
4.2
सुबह-शाम कोहरा रहेगा। धूप निकलेगी और सर्द हवा भी चलेगी।
सुबह 7:05
शाम 5:40
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed