{"_id":"6a36f2a6baafd706d6026b91","slug":"zari-and-alam-decorated-in-khanqah-niyazia-bareilly-news-c-4-bly1053-909774-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: खानकाह नियाजिया में सज गए जरी व अलम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: खानकाह नियाजिया में सज गए जरी व अलम
Sun, 21 Jun 2026 01:35 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 21 Jun 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। मोहर्रम के सिलसिले में शनिवार को खानकाह नियाजिया के इमामबाड़े में जरी व अलम सजा दिए गए। खानवादों और मुरीदों ने हरे फकीरी लिबास धारण कर लिए। अजादारी का सिलसिला भी शुरू हो गया है।
खानकाह के सज्जादानशीन शाह मेहंदी मियां नियाजी ने शनिवार को फातेहा पढ़ी। इसके बाद लंगर तकसीम किया गया। खानकाह की गलियों और इमामबाड़ों पर हुसैनियों का मेला शुरू हो गया। इमामबाड़े पर नौहाख्वनी की गई। नियाज-नजर के बीच शाम को लोगों ने हाजिरी लगाई। खानकाह के प्रवक्ता कासिम नियाजी ने बताया कि सोमवार को जुलूस निकाला जाएगा। इसमें शहर भर के तमाम अलम, तख्त व ताजिये शामिल होंगे।
बरेली। मोहर्रम पर शनिवार को शहर में तख्त के दो जुलूस निकाले गए। फूटा दरवाजा से अहमद मियां के नाम से उठने वाला तख्त का जुलूस ढोल-नगाड़ों के साथ निकाला गया। सैयद असलम अली ने बताया कि यह जुलूस खन्नू मोहल्ला और मलूकपुर सहित किला क्षेत्र में घूमता हुआ रविवार को अपने इमामबाड़े पहुंच कर संपन्न होगा। इसी तरह गुलाबनगर से तख्त निकाला गया, जो आसपास के इलाकों में घूमता हुआ हजरत बशीर मियां की दरगाह पर पहुंचा। यहां पर ताजीम मियां, मौलाना मुकीम मियां, अहमद उल्लाह वारसी, शारिक बशीरी, सलमान बशीरी ने स्वागत किया।