फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Yuvan and Rozal first in 100 meter freestyle

Bareilly News: 100 मीटर फ्रीस्टाइल में युवान व रोजल प्रथम

Tue, 15 Oct 2024 05:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 05:30 AM IST
विज्ञापन
Yuvan and Rozal first in 100 meter freestyle
बरेली। दो दिवसीय इंटर स्कूल तैराकी प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार को फरीदपुर स्थित मानस स्थली आवासीय विद्यालय में हुआ। पहले दिन 100 मीटर फ्रीस्टाइल, 100 व 50 मीटर बैकस्ट्रोक, 100 व 50 मीटर बटरफ्लाई प्रतियोगिताएं हुईं।
विज्ञापन

100 मीटर बालक वर्ग फ्रीस्टाइल में बिशप कॉनराड स्कूल के युवान वर्मा ने प्रथम, सेक्रेड हार्ट के सिद्धार्थ ने द्वितीय व डीपीएस के सफदर खान ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं, बालिका वर्ग में सोबती स्कूल की रोजल ने प्रथम, सूरजभान स्कूल की वैष्णवी ने द्वितीय व हार्टमन की अश्विका सिंघल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

तीसरे ग्रुप में सेंट एलोसिस के फजल मोहम्मद खान ने पहला, ज्ञानाय स्कूल के शिवांश चौरसिया ने दूसरा व मानस स्थली के आरव गुप्ता ने तीसरा स्थान हासिल किया। 100 मीटर बैकस्ट्रोक बालक वर्ग में डीपीएस के सक्षम शर्मा ने प्रथम, मानस स्थली के मधुसूदन राज ने द्वितीय व सेक्रेड हार्ट के दक्ष शर्मा ने तृतीय स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग, में सेक्रेड हार्ट की देवश्री करमाकर पहले, मानस स्थली की नवन तुरना दूसरे व सोबती स्कूल की रोजेल तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक बालक वर्ग में मानस स्थली के सतविंदर सिंह ने पहला, सेक्रेड हार्ट के मयंक सक्सेना ने दूसरा व डीपीएस के बीरसिंह राणा ने तीसरा स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में मानस स्थली की श्रेया सिंह प्रथम, डीपीएस की रोली चौहान द्वितीय व लिटिल एंजिल्स की अस्मिता सिंह तृतीय स्थान पर रहीं।
100 मीटर बटरफ्लाई बालक वर्ग में मानस स्थली के आर्यदीप तोमर पहले, हार्टमन कॉलेज के मिलिंद गोयल दूसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में लिटल ऐंजल्स की अस्मिता प्रथम व हार्टमन की राईशा जौहरी द्वितीय स्थान पर रहीं। 50 मीटर बटरफ्लाई बालक वर्ग में बिशप कोनराड के युवान वर्मा ने पहला, डीपीएस के सफदर खान ने दूसरा व मानस स्थली के शौर्य गर्ग ने तीसरा स्थान हासिल किया।

कार्यक्रम का उद्घाटन मानस स्थली ट्रस्ट के अध्यक्ष सतेंद्र प्रकाश गोयल, संयुक्त सचिव सौरभ अग्रवाल ने किया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी। इस दौरान प्रधानाचार्य अनिल कुमार त्रिपाठी व विशिष्ट अतिथि बरेली स्विमिंग एसोसिएशन के सचिव सुनील मित्तल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed