फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Yunus eyes Olympic journey and world record

Bareilly News: ओलंपिक के सफर और विश्व कीर्तिमान पर यूनुस की नजर

Sat, 03 Jun 2023 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jun 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
Yunus eyes Olympic journey and world record
बरेली। तीसरा खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स अब अंतिम चरण में हैं। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से खेलते हुए यूनुस ने 3.51 मिनट में 1500 मीटर दौड़ पूरी कर स्वर्ण पदक हासिल किया। राष्ट्रीय कीर्तिमान रचकर उन्होंने सबको गौरवान्वित किया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड (3.52 मिनट) सावित्री बाई फुले विवि के विलास के नाम था। यूनुस ने इससे पहले प्रदेशीय प्रतियोगिता में दो स्वर्ण और दो रजत जीते थे। वह 800 मीटर के लिए भी क्वालीफाई हुए थे। उन्होंने अंतर महाविद्यालयी प्रतियोगिता में इस स्पर्धा में स्वर्ण और ऑल इंडिया में रजत पदक जीता था।
विज्ञापन

पीलीभीत के मूल निवासी 20 वर्षीय यूनुस शाह का सपना ओलंपिक खेलने का है। तीन साल से वह इसके लिए पसीना बहा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जब वह स्कूल में थे तो खेलों में काफी रुचि रखते थे। कोच की सलाह पर उन्होंने एथलेटिक्स में कॅरिअर बनाने की राह चुनी। किसान पिता मौज अली शाह पहले तो आर्थिक स्थिति को देखते हुए इस फैसले से खुश नहीं हुए, लेकिन प्रदर्शन को देखते हुए उन्होंने यूनुस को इस क्षेत्र में आगे बढ़ने से मना नहीं किया। बीए प्रथम वर्ष के छात्र यूनुस ने एसएस कॉलेज शाहजहांपुर की टीम से अंतर महाविद्यालयी प्रतियोगिता में 3.50 मिनट, विवि की ओर से नॉर्थ जोन में 3.49 मिनट, ऑल इंडिया में 3.45 मिनट और खेलो इंडिया में 3.51 मिनट के स्कोर के साथ सभी में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है।
विज्ञापन

आठ घंटे बहाते हैं पसीना
यूनुस अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए रोज आठ घंटे कठिन अभ्यास करते हैं। सुबह 6 बजे ही उनकी दौड़ शुरू हो जाती है। 10 बजे तक अभ्यास करते हैं। शाम को फिर 4 बजे से रात 8 बजे तक यही क्रम चलता रहता है। सफलता सुनिश्चित करने के लिए वह अपने आहार में प्रोटीन को वरीयता देते हैं। अंडे, दूध, ड्राई फ्रूट्स, ओट्स आदि लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फ्रैक्चर के कारण एक साल नहीं कर पाए अभ्यास

यूनुस के मुताबिक दिसंबर 2020 में वह यूपी स्टेट एथलेटिक्स प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे थे। अभ्यास के दौरान उनके दाहिने पैर में फ्रैक्चर हो गया। सात महीने वह चल-फिर नहीं सके। इलाज में कोच और परिवार ने हजारों खर्च किए। वह दोबारा मैदान पर लौटे तो तीन महीने ढंग से चलने का ही अभ्यास करते रहे। पहले कोरोना के कारण खेल पर असर पड़ा और फिर फ्रैक्चर के चलते तैयारी रुक गई। 2022 में रोजाना दोगुना अभ्यास कर उन्होंने अपने शरीर को खेलो इंडिया गेम्स के लिए तैयार किया।


चीन में विश्व स्तरीय प्रतियोगिता में खेलने की कर रहे हैं तैयारी

युनूस चीन में होने वाले वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए अगले महीने भुवनेश्वर में ट्रायल्स होंगे। वह जून में होने वाली इंटर स्टेट प्रतियोगिता में भी प्रतिभाग करेंगे। उनका लक्ष्य है कि वह 1500 मीटर में एथलीट जिन्सन जॉनसन का 3.35 मिनट का रिकॉर्ड तोड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed