{"_id":"6822fe28df6a81179b09a7a5","slug":"youths-beat-up-by-car-riding-attackers-in-bareilly-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: विश्व हिंदू परिषद लिखी कार से आए हमलावरों ने पीटा, पीड़ित ने दर्ज कराई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: विश्व हिंदू परिषद लिखी कार से आए हमलावरों ने पीटा, पीड़ित ने दर्ज कराई रिपोर्ट
Tue, 13 May 2025 01:39 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 13 May 2025 01:39 PM IST
विज्ञापन
इज्जतनगर थाना क्षेत्र का है मामला
- फोटो : अमर उजाला
बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में कार से आए दबंगों ने युवक की पिटाई कर दी। युवक ने इज्जतनगर थाने में चार नामजद लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित ने बताया कि कार पर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) लिखा हुआ था।
विज्ञापन
इज्जतनगर के रोड नंबर पांच निवासी बुद्धप्रिय गौतम ने बताया कि वह 23 अप्रैल को घर जा रहे थे, तभी सौ फुटा रोड पर विश्व हिंदू परिषद लिखी कार आकर रुकी। कार से देवरनियां उदरा ठिरिया निवासी जितेंद्र, फतेहगंज पश्चिमी निवासी रूपकिशोर, आकाश गंगवार और शिवा उतरे।
विज्ञापन
इन लोगों ने उनकी पिटाई की और धमकी देकर फरार हो गए। इसके बाद कार सवारों ने फिर उन्हें जान से मारने की कोशिश की। कार सवार बुद्धप्रिय के पिता पर भी हमला कर चुके हैं। उन्होंने इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन