{"_id":"6669d3937a3d71a60509c8c4","slug":"youth-was-pushed-and-abused-in-a-park-in-bareilly-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बरेली के एक पार्क में युवक के साथ धक्का मुक्की और अभद्रता, महापौर से मामले की शिकायत; जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बरेली के एक पार्क में युवक के साथ धक्का मुक्की और अभद्रता, महापौर से मामले की शिकायत; जांच के आदेश
Wed, 12 Jun 2024 10:30 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 12 Jun 2024 10:30 PM IST
सार
बरेली में नगर निगम के पार्क को अपना बताकर युवक के साथ धक्का मुक्की और अभद्रता का मामला सामने आया है। यहां महापौर से मामले की शिकायत की गई है। फिलहाल, जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
पार्क में युवक के साथ धक्का मुक्की
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नगर निगम के पार्क को अपना बताकर युवक के साथ महिला द्वारा हाथापाई व धक्का मुक्की का एक वीडियो सामने आया है। इस मामले में पीड़ित ने महापौर डॉ. उमेश गौतम से शिकायत की है, जिन्होंने जांच के आदेश दिए हैं।
राजेंद्र नगर के ब्लॉक सी-511 के निवासी मयंक प्रताप सिंह ने बताया कि उनकी कॉलोनी में ही बालाजी मंदिर के पास ही एक पार्क बना हुआ है। वहां के कुछ लोग उसे अपना बताते हैं। मंगलवार को कुछ बच्चे वहां खेल रहे थे, वह भी पार्क में बैठे थे। इसी दौरान पास के ही घर की एक महिला आई और बच्चों को हटाने लगी।
उन्होंने कहा कि यह तो सार्वजनिक जगह है तो उन्होंने कहा कि पूर्व मेयर डॉ. आईएस तोमर ने उन्हें गोद दिया है, नगर निगम का कुछ भी नहीं है। यहां वह लोग और उनके रिश्तेदार आ सकते हैं। महिला ने खुद को पार्क का मुखिया बता रही है। उसके साथ कई महिलाएं और भी विवाद करने आई थीं, जिन्होंने कहा कि बाहर जाओ हम ताला डाल रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बच्चों की शिकायत पर ही महिला से पार्क में बातचीत की थी, जिसके बाद महिला ने उन्हें गुंडा बताया। अभद्रता करते हुए कहा कि अपने यहां जा मामा के टुकड़ों पर पल रहा है। इस पूरे मामले का मयंक ने वीडियो भी रिकॉर्ड किया है। वहीं महापौर से शिकायत की है, जिन्होंने पर्यावरण अभियंता को जांच सौंपते हुए पार्क को सुरक्षित करने के आदेश दिए हैं।
बाहर जाओ हम ताला लगा रहे हैं
बच्चों से बातचीत का एक ऑडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें महिला कह रही है कि तुम बाहर जाओ, यह हमारा है। पार्क भले ही नगर निगम का हो लेकिन इसकी हम देख-रेख करते हैं। यहां जो रेता पड़ा है, वह भी हमारी जेब से आया है। नगर निगम ने नहीं दिया है। तुम बाहर जाओ, दोबारा मत आना। इसके बाद बच्चा कहता है कि आप कैसे बाहर भेज सकती हैं, तो भी वह नहीं मानती। महिला कहती है कि उन्हें ताला लगाना है, बच्चे बोलते हैं कि ताला लगाना है तो कोई बात नहीं। इस पर महिला कहती है कोई बात की बात नहीं आना ही नहीं है। फिर गेट बंद करने की आवाज आती है।
सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ जस्टिस फॉर मैन का स्लोगन
इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें महिला युवक के साथ पार्क में बदतमीजी कर रही है, वहीं दूसरे वीडियो में हाथापाई के अलावा पार्क से बाहर निकालते हुए दिखाई दे रही है। इसके एक वीडियो पर स्लोगन लगाया गया है कि जस्टिस फॉर मैन, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
मामले की शिकायत आई है, पर्यावरण अभियंता को मामले की जांच दी गई है। पार्क सार्वजनिक है तो किसी को कब्जा नहीं करने दिया जाएगा, उसको सुरक्षित करने को कहा गया है।- डॉ. उमेश गौतम, महापौर
पार्क के मामले की जांच आई है, टीम के साथ जाकर मामले को देखेंगे, सार्वजनिक पार्कों पर किसी को कब्जा नहीं करने दिया जाएगा। - राजीव राठी, पर्यावरण अभियंता