फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Youth turning to study center for concentration

Bareilly News: एकाग्रता के लिए अध्ययन केंद्र का रुख कर रहे युवा

Sun, 28 Apr 2024 05:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 28 Apr 2024 05:12 AM IST
विज्ञापन
Youth turning to study center for concentration
बरेली। लक्ष्य की प्राप्ति के लिए एकाग्रता जरूरी है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे शहर के युवा इसके लिए अध्ययन केंद्रों का रुख कर रहे हैं। शांत कमरे में पड़े लंबे टेबल पर एक-एक मीटर के स्लॉट बनाए गए हैं। इनके बीच में कंप्यूटर रखने की जगह और सामने बैठने के लिए कुर्सी है। इन स्लॉट्स में युवा किताबें, लैपटॉप और फोन लेकर पढ़ने आते हैं। इन अध्ययन केंद्रों को पुस्तकालय का नाम दिया गया है। युवाओं का दावा है कि इससे उन्हें प्रेरणा के साथ ही पढ़ाई के लिए बेहतर माहौल मिलता है।
विज्ञापन

पहले के पुस्तकालयों में किताबों, अखबार और मैगजीन का अंबार लगा रहता था। चलन कम हुआ तो इन्हें आधुनिक पुस्तकालयों में तब्दील कर दिया गया। इनमें पुस्तकें भले ही उपलब्ध न हों, लेकिन युवा पढ़ते नजर आते हैं। यहां प्रति माह व प्रति घंटे के हिसाब से शुल्क लिया जाता है। सुविधाओं के नाम पर एयर कंडीशनर, वाई-फाई, मैगजीन और शुद्ध पेयजल मिलता है। पढ़ने के लिए किताबें और लैपटॉप युवा स्वयं लाते हैं।
विज्ञापन

युवाओं का कहना है कि घर में पढ़ाई के दौरान कई बार ध्यान भटक जाता है। गर्मी में लाइट कटने सहित अन्य समस्याएं रहती हैं। वहीं, इन केंद्रों में पढ़ाई का माहौल रहता है। बदायूं रोड स्थित पुस्तकालय में छह घंटे के 500 रुपये, आठ घंटे के 600 और 12 घंटे के एक हजार रुपये तक प्रतिमाह लिए जाते हैं। ये पुस्तकालय सुबह छह बजे खुल जाते हैं। कई पुस्तकालय देर रात तक भी खुले रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुस्तकालय में तैयारी कर हासिल की सफलता

बहेड़ी के केशवपुरम निवासी निर्देश गंगवार ने सिविल सेवा परीक्षा में 360वीं रैंक हासिल की है। उन्होंने बताया कि सेल्फ स्टडी के लिए उन्होंने दिल्ली में पुस्तकालय की सदस्यता ली। वह सुबह नौ बजे पुस्तकालय में जाते थे। वहां खाना-पीने की सुविधा भी थी। ऐसे में वह रात 10 बजे ही बाहर निकलते थे। इस बीच कुछ समय के लिए पसंदीदा किताबें, टॉपर्स की बातें, प्रेरणादायक कहानियां पढ़ते थे।

नगर निगम देता है पुस्तकें
नगर निगम की ओर से नावल्टी चौराहे पर संचालित पुस्तकालय को विगत वर्ष ही आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है। यहां प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए किताबें, अखबार, मैगजीन भी मुहैया कराई जाती हैं। इसमें 12 कंप्यूटर लगे हैं, 42 लोगों के बैठने की क्षमता है। यह पुस्तकालय सुबह 10 से शाम पांच बजे तक खुला रहता है। यहां प्रतिमाह 500 रुपये और 20 रुपये प्रतिदिन शुल्क लिया जाता है।

वर्जन...

पुस्तकालय में पढ़ाई का माहौल मिलता है। संशय होने पर हम लोग आपस में चर्चा भी कर लेते हैं। मैं लैपटॉप लेकर आता हूं, जिसमें ऑनलाइन मॉक टेस्ट लगाता हूं। - सत्य प्रकाश


पुस्तकालय में एकांत होता है। इससे पढ़ाई के प्रति ध्यान अधिक केंद्रित रहता है। मैं सवाल हल करने के लिए नोट बुक लाता हूं। लैपटॉप का भी सहारा लेता हूं। - दुष्यंत कुमार

काफी समय से पुस्तकालय आ रहा हूं। यहां पढ़ाई करते हुए समय का पता नहीं चलता। एकाग्रता बढ़ी है, अब पढ़ाई करते समय मन दूसरी ओर विचलित नहीं होता। - खेमराज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed