{"_id":"6aaaf12906f81cea4f0ede5b","slug":"youth-tests-positive-for-swine-flu-district-tally-now-at-25-cases-bareilly-news-c-4-bly1015-968486-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: स्वाइन फ्लू से संक्रमित मिला युवक, अब जिले में 25 केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: स्वाइन फ्लू से संक्रमित मिला युवक, अब जिले में 25 केस
विज्ञापन
बरेली। रोकथाम के दावों के बीच स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। बुधवार को निजी मेडिकल कॉलेज कैंपस में रह रहे 25 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। अब जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 25 हो गई है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रशांत रंजन के मुताबिक, संक्रमित मरीजों की निगरानी और उपचार की प्रक्रिया जारी है। कॉलेज परिसर में संक्रमित मरीज मिलने के बाद उसके संपर्क में आए लोगों की जानकारी जुटाकर जांच कराई जाएगी। उन्होंने पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों, गर्भवतियों, 65 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों, अस्थमा, डायबिटीज, हृदय रोग, किडनी रोग या अन्य पुरानी बीमारियाें से ग्रसित लोगों को बाजार, सार्वजनिक स्थान पर जाने के दौरान मास्क लगाने और संदिग्ध लक्षण वाले लोगों से दूरी बनाने का सुझाव दिया है।