{"_id":"5e99f4508ebc3e77360e5d66","slug":"youth-quarantined-in-medical-college-dies-bareilly-news-bly402995362","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज में क्वारंटीन किए गए युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज में क्वारंटीन किए गए युवक की मौत
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को परिवार के पांच सदस्यों समेत किया गया था क्वारंटीन
विज्ञापन
15 दिन पहले सभी लौटे थे दिल्ली से, सभी के सैंपल जांच को भेजे गए
शाहजहांपुर। मेडिकल कॉलेज में क्वारंटीन कराए गए कोरोना संदिग्ध युवक की शुक्रवार देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई। जैतीपुर के एक गांव निवासी युवक, उसके दो सगे भाइयों, बहन, चाचा और चचेरी बहन को बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे मेडिकल कॉलेज में क्वारंटीन किया गया था।
ये सभी लोग दिल्ली में रहकर काम करते थे और 15 दिन पहले ही गांव लौटे थे। तबीयत बिगड़ने पर बृहस्पतिवार को सभी को मेडिकल कॉलेज लाया गया था। इन सभी को खांसी, जुखाम, बुखार जैसे लक्षण थे। मेडिकल कॉलेज में सभी का इलाज चल रहा था। सभी के सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजे गए थे। इनमें से 20 वर्षीय युवक की शुक्रवार रात करीब 11 बजे मौत हो गई।
विज्ञापन
सीएमओ डॉक्टर राजीव गुप्ता और राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ अभय सिन्हा तत्काल मौके पर पहुंच गए। स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीमें गांव पहुंच गई हैं। सीएमओ के मुताबिक युवक को दो महीने से खांसी थी। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह के बारे में कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
15 दिन पहले सभी लौटे थे दिल्ली से, सभी के सैंपल जांच को भेजे गए शाहजहांपुर। मेडिकल कॉलेज में क्वारंटीन कराए गए कोरोना संदिग्ध युवक की शुक्रवार देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई। जैतीपुर के एक गांव निवासी युवक, उसके दो सगे भाइयों, बहन, चाचा और चचेरी बहन को बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे मेडिकल कॉलेज में क्वारंटीन किया गया था।