{"_id":"69fb9d43b21388ebd80a99a6","slug":"youth-parliament-presents-views-on-national-issues-bareilly-news-c-4-bly1053-878646-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: यूथ पार्लियामेंट में युवाओं ने रखे राष्ट्रीय मुद्दों पर विचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: यूथ पार्लियामेंट में युवाओं ने रखे राष्ट्रीय मुद्दों पर विचार
Thu, 07 May 2026 01:27 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 07 May 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के प्रबंधन संकाय की ओर से विकसित भारत 2047: सशक्त युवा, सशक्त भारत की परिकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। व्यवसाय प्रशासन विभाग के प्रो. एसबी सिंह ऑडिटोरियम में आयोजित ए वाइस ऑफ यूथ, रुहेलखंड यूथ पार्लियामेंट 2026 में युवाओं ने लोकतांत्रिक मंच के माध्यम से अपनी आवाज बुलंद की।
विश्वविद्यालय की कुलाधिपति व राज्यपाल आनंदी बेन पटेल की प्रेरणा और कुलपति प्रो. केपी सिंह के मुख्य संरक्षण में हुए इस कार्यक्रम में वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। मुख्य अतिथि ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण, पर्यावरण संरक्षण और जिम्मेदार नागरिकता के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहने का आह्वान किया।
कार्यक्रम की संयोजक प्रो. तुलिका सक्सेना ने यूथ पार्लियामेंट के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे मंच युवाओं में नेतृत्व क्षमता, तार्किक सोच और बेहतर संवाद कौशल विकसित करने का सशक्त माध्यम हैं। यूथ पार्लियामेंट के स्पीकर के रूप में मोहम्मद इनाम खान ने सदन की कार्यवाही का कुशलतापूर्वक संचालन किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर डीएसडब्ल्यू डॉ. पीबी सिंह, पीएम ऊषा समन्वयक प्रो. संजय मिश्रा और सह-संयोजक डॉ. सौरभ वर्मा, प्रो. आलोक श्रीवास्तव, डॉ. विनय खंडेलवाल, हरीश कुमार, संजीव कुमार, प्रो. वंदना शर्मा, प्रो. अमित सिंह आदि मौजूद रहे।
इनका किया गया सम्मान
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों में गौरी श्रीवास्तव, वैष्णवी श्रीवास्तव, अनामथा जावेद, लक्ष्मी गुप्ता, विनायक शर्मा, अनुराग सिंह, एशिता नायर, यश पाराशरी और देवव्रत अर्गवंशी को पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।