Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Youth from Shahjahanpur falls victim to a honey trap in Bareilly: Report

Bareilly News: शाहजहांपुर का युवक बरेली में हनीट्रैप का शिकार, रिपोर्ट

Mon, 02 Nov 2026 02:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Youth from Shahjahanpur falls victim to a honey trap in Bareilly: Report
बरेली। शाहजहांपुर का युवक बरेली में हनीट्रैप का शिकार हो गया। महिला से व्हाट्सएप पर दोस्ती के बाद उसे एक होटल में बंधक बना लिया गया। आरोपियों ने तमंचा दिखाकर धमकाया और उससे 23 हजार रुपये वसूल लिए। साथ ही, उसकी चैट वायरल करने की धमकी देकर दो लाख रुपये और मांगे। एसएसपी से शिकायत के बाद कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर निवासी युवक ने 28 अक्तूबर को एसएसपी से शिकायत की कि दो महीने पहले उसकी जान-पहचान फरीदपुर की एक महिला से हुई थी। 17 अक्तूबर को महिला ने व्हाट्सएप पर बातचीत कर उससे दो हजार रुपये उधार लिए। अगले दिन महिला ने उसे आलमगिरीगंज के वसुंधरा होटल में मिलने बुलाया। युवक जब होटल पहुंचा तो वहां महिला की बजाय चार युवक मिले।
विज्ञापन

आरोपियों ने उसे होटल के कमरा नंबर 202 में बंधक बना लिया। उन्होंने तमंचा दिखाकर उसका मोबाइल फोन और जेब से 16 हजार रुपये छीन लिए। इसके बाद पीटकर उसका वीडियो बनाया और महिला के साथ हुई चैट वायरल करने की धमकी दी। आरोपियों ने उससे दो लाख रुपये और मांगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे की वसूली

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उससे अलग-अलग खातों में बड़ी रकम ट्रांसफर कराने की कोशिश की। हालांकि यह लेन-देन सफल नहीं हो पाया। बाद में उसे शहर के अलग-अलग स्थान पर ले जाकर एटीएम से रुपये निकलवाने का प्रयास किया गया। काम नहीं बना तो एक व्यक्ति के यूपीआई खाते में पांच हजार रुपये डलवाए गए। इस तरह कुल 23 हजार रुपयों की वसूली की गई। आरोपियों ने चैट डिलीट कर उसे फोन वापस कर दिया।

वर्जन
शाहजहांपुर निवासी युवक ने उच्चाधिकारियों से मिलकर शिकायत की थी। साथ ही, अपने साथ हो रहे उत्पीड़न के साक्ष्य दिखाए थे। अधिकारियों के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। - आशुतोष शिवम, सीओ प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed