फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Youth dies under suspicious circumstances

Bareilly News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत

Sun, 18 Feb 2024 02:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 18 Feb 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
Youth dies under suspicious circumstances
बहेड़ी। सिंतरा गांव में शनिवार को भोगराज (22) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मंझले भाई ने पहले बड़े भाई पर भोगराज की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी, बाद में वह मुकर गया। गांव पहुंचे अधिकारियों ने जांच करने के साथ ही ग्रामीणों के बयान दर्ज किए। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होने की बात कह रही है।
विज्ञापन

सिंतरा निवासी भूपराम के सबसे छोटे बेटे भोगराज की शादी नहीं हुई है। पिता की मौत के बाद वह अपनी दृष्टिहीन मां याता देवी के साथ बड़े भाई के परिवार के साथ रहता है। मंझला भाई पन्नालाल अलग रहता है। शनिवार सुबह भोगराज की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मौके पर पहुंचे पन्नालाल ने बड़े भाई पर भोगराज की हत्या करने का आरोप लगाते हुए डायल 112 पुलिस को सूचना दी। हत्या की सूचना पर पुलिस फोर्स के साथ एडीशनल एसपी डॉ. तेजवीर सिंह भी गांव पहुंच गए।
विज्ञापन

शव पर चोट के निशान नहीं मिले। मौके के हालात भी हत्या की ओर इशारा नहीं कर रहे थे। पूछताछ में पन्नालाल हत्या की बात से मुकर गया। पोस्टमार्टम कराने से भी इन्कार कर दिया। पुलिस ने ग्रामीणों से भी बातचीत की। प्राथमिक जांच में हत्या की बात सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या की सूचना मिली थी। प्राथमिक जांच में हत्या की पुष्टि नहीं हो रही। शिकायत करने वाला भी मुकर रहा है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। डॉ. तेजवीर सिंह, एडीशनल एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed