फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Youth dies in accident, marriage was to take place after three months

Bareilly News: हादसे में युवक की मौत, तीन माह बाद होनी थी शादी

Sun, 15 Dec 2024 02:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
Youth dies in accident, marriage was to take place after three months
म्रतक का शादाब का फाइल फोटो
हाफिजगंज। बरेली-पीलीभत हाईवे पर उदरनपुर गांव के निकट सड़क हादसे में दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर घायल हो गया। तीन माह बाद युवक की शादी होनी थी। हादसे के बाद शादी के घर में परिजनों में रोना-पीटना मच गया।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम को कस्बा हाफिजगंज निवासी इमरान अपने दोस्त शादाब के साथ बाइक से रिठौरा की तरफ जा रहे थे। हाईवे पर उदरनपुर गांव के निकट पहुंचते ही सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई, जिसमें बाइक सवार दोनों दोस्त बुरी तरह घायल हो गए, जबकि दूसरी बाइक पर सवार लोग बाइक को छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया, जहां उपचार के दौरान 18 वर्षीय शादाब की मौत हो गई। जवान बेटे की मौत से परिवार में मातम छा गया। शनिवार शाम युवक का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। यहां परिवार और ग्रामीणों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन

शादाब के पिता अकील अहमद ने बताया कि शादाब बंगलूरू में काम करता था। कुछ दिन पूर्व ही अपने दोस्त की शादी में आया था, जबकि अप्रैल माह में उसकी शादी के लिए तारीख तय थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed