{"_id":"61a53ebf063bdf5da0547cdd","slug":"youth-dies-after-colliding-with-a-running-chemical-filled-tanker-bareilly-news-bly4676292103","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौड़ते केमिकल भरे टैंकर से छिटका कैप्सूल टकराने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौड़ते केमिकल भरे टैंकर से छिटका कैप्सूल टकराने से युवक की मौत
विज्ञापन
इसी कैप्सूल से दबकर हो गई आशीष की मौत।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपलिंग टूटने से फरीदपुर में नेशनल हाईवे पर रविवार देर रात हुआ हादसा, दो घायल
केमिकल रिसाव से मची अफरातफरी, कस्बे के बाहर खड़ा कराया
फरीदपुर। नेशनल हाईवे पर रामलीला ग्राउंड के सामने सड़क पर दौड़ते केमिकल भरे टैंकर का कपलिंग टूटने से उसका कैप्सूल अलग हो गया जिसकी चपेट में आकर सड़क किनारे खड़े आशीष यादव की मौत हो गई। आशीष के दोस्त दीपक सक्सेना और सुरजीत भी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कैप्सूल से केमिकल का रिसाव होने से अफरातफरी मच गई।
हादसा रविवार रात करीब साढ़े 12 बजे हुआ। गांव जेड़ में रहने वाले 19 वर्षीय आशीष यादव अपने दोस्त दीपक सक्सेना उर्फ प्रिंस और सुरजीत के साथ एक बरात में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे। नेशनल हाईवे पर रामलीला ग्राउंड के सामने वे लोग अपनी बाइक के पास खड़े थे। इसी बीच नवादा वन स्थित एक प्लाईवुड फैक्टरी से केमिकल भरा टैंकर आया और रामलीला ग्राउंड के सामने उसकी कपलिंग टूट गई। इससे केमिकल भरा कैप्सूल टैंकर से नीचे गिर गया और तीनों युवक उसकी चपेट में आ गए। टैंकर का अगला हिस्सा लेकर ड्राइवर वहां भाग निकला और नगर के बाहर पेट्रोलपंप के पास छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने तीनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। वहां उपचार के दौरान आशीष यादव की मौत हो गई, दीपक और सुरजीत की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
केमिकल रिसाव से आंखों में होने लगी जलन
हादसे के दौरान कैप्सूल से केमिकल का रिसाव होना शुरू हो गया। इसकी वजह से घायलों को वहां से उठा रहे पुलिसकर्मियों समेत आसपास मौजूद अन्य लोगों की आंखों में जलन होने लगी। लोगों ने बताया कि वहां दम घुटने जैसी स्थिति बन गई और ठहरना मुश्किल हो गया। इस पर पुलिस ने फायर ब्रिगेड की टीम बुलाकर कैप्सूल से बह रहे केमिकल रिसाव को रुकवाकर उसे नगर से बाहर खड़ा कराया।
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दंपती घायल
बिथरी चैनपुर। पुवायां में कनपरा निवासी देवेंद्र शुक्ला और उनकी पत्नी करुणा को ट्रक ने टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सोमवार दोपहर वे लोग बरेली से दवाई लेकर घर लौट रहे थे। बड़ा बाईपास पर नवदिया झादा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वे लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक साबिर को गिरफ्तार कर लिया है। संवाद

आशीष (फाइल फोटो)