{"_id":"6a384481fe3ff26768074e83","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-a-train-at-the-junction-bareilly-news-c-4-bly1053-910147-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: जंक्शन पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: जंक्शन पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन
बरेली। जंक्शन पर रविवार सुबह ट्रेन की चपेट में आकर सुभाषनगर थाना क्षेत्र की अवध कॉलोनी निवासी 23 वर्षीय रोहन की मौत हो गई। वह अपने पिता को मथुरा जाने वाली ट्रेन में बैठाने आए थे। मृतक के पिता ने एंबुलेंस देर से आने का आरोप लगाया है।
सुभाषनगर थाना क्षेत्र की अवध कॉलोनी निवासी प्रदीप ने बताया कि रोहन उनका इकलौता बेटा था। वह दिल्ली में नौकरी करता था। हाल ही में छुट्टी पर घर आया था। रविवार सुबह उनको मथुरा जाना था तो रोहन उनको मथुरा जाने वाली ट्रेन में बैठाने के लिए जंक्शन आया था।
इस दौरान प्लेटफॉर्म पर खड़ी मालगाड़ी के हुक में उनका बैग फंस गया। बैग निकालने के दौरान रोहन ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर घायल हो गया। उन्होंने एंबुलेंस 108 को कॉल की, लेकिन एंबुलेंस देरी से आई।
विज्ञापन
अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने रोहन को मृत घोषित कर दिया। इकलौते बेटे की मौत से मां नेहा समेत पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। इंस्पेक्टर जीआरपी एके वर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमाॅर्टम कराया गया है।