{"_id":"650ca9ee6911c8af03003bf7","slug":"youth-clashed-over-making-mst-nawabganj-news-c-181-1-sbly1012-435-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: एमएसटी बनवाने को लेकर भिड़ा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: एमएसटी बनवाने को लेकर भिड़ा युवक
Fri, 22 Sep 2023 02:09 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Fri, 22 Sep 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंथल। सेंथल रेलवे स्टेशन पर एमएसटी बनवाने आया एक युवक काउंटर पर बैठे कर्मचारी से भिड़ गया। गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। स्टेशन मास्टर ने जब समझाने की कोशिश की तो आरोपी ने उनसे भी अभद्रता की। जीआरपी चौकी को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।
स्टेशन पर तैनात दुर्वेश कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह 7:55 बजे वह टिकट काउंटर पर बैठे हुए थे। कस्बे का रहने वाला एक युवक एमएसटी बनवाने आया। उसकी दो एमएसटी बना दीं गईं। अन्य तीन को भीड़ होने की वजह से कुछ देर बाद बनाने के लिए कहा। नाराज होकर उसने हंगामा करना शुरू कर दिया। ड्यूटी पर मौजूद स्टेशन मास्टर अंकुर कुमार, विनोद कुमार और रवि कुमार ने जब उसे समझाने की कोशिश की तो उनके ऊपर भी भड़क गया।
स्टेशन मास्टर के कक्ष में घुसकर गालीगलौज करने के साथ ट्रेन संचालन में बाधा डालने की कोशिश की। दुर्वेश कुमार ने बताया कि आरोपी ने तमंचा दिखाकर उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। चूंकि वह देर रात कार्यस्थल से घर लौटते हैं, इस वजह से उनके साथ कोई भी अनहोनी हो सकती है। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कंट्रोल रूम में भी शिकायत दर्ज कराई गई है।