फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Youth came in panic after snatching a gun from PRD jawan in Gandhi Udyan

गांधी उद्यान में पीआरडी जवान से तमंचा छीनकर भागा युवक, दहशत में आए लोग

Thu, 27 Feb 2020 11:56 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 11:56 PM IST
विज्ञापन
Youth came in panic after snatching a gun from PRD jawan in Gandhi Udyan
युवक से पूछताछ करते पुलिस वाले। - फोटो : अमर उजाला, बरेली

लड़कों के एक गुट ने दूसरे युवक को पकड़कर सौंपा था

विज्ञापन
बरेली। गांधी उद्यान में गुरुवार को आपस में झगड़ रहे लड़कों में से एक तमंचा लेकर भागा तो दो लड़कों ने उसे पकड़कर तमंचे समेत सुरक्षाकर्मी पीआरडी जवान को सौंप दिया। पीआरडी जवान मोबाइल पर चौकी इंचार्ज को सूचना देने लगा तो उससे तमंचा छीनकर आरोपी साथी गांधी उद्यान में भाग निकले। इस घटनाक्रम से यहां दहशत फैल गई।
गांधी उद्यान में पूरे दिन सैरसपाटे के लिहाज से लोगों की आवाजाही रहती है। गुरुवार दोपहर साढ़े बारह बजे गेट के अंदर पार्क की एक साइड में मौजूद लड़कों में झगड़ा होने लगा। इतने में एक ने तमंचा निकाल लिया और गेट से बाहर भागने लगा। दो लड़के चिल्लाते हुए उसके पीछे भागे और बाहर सड़क पर जाकर उसे पकड़ लिया। इस बीच ग्राउंड में मौजूद लोग दहशत में आ गए। दोनों लड़कों ने गेट के पास ड्यूटी कर रहे पीआरडी जवान सत्यवीर को तमंचा समेत आरोपी सौंप दिया। पीआरडी जवान चौकी चौराहा पुलिस को सूचना दे ही रहा था कि आरोपी युवक झटके से सत्यवीर के हाथ से तमंचा छीना और ग्राउंड में अंदर ही भाग निकला। बाकी लड़के भी शोर मचाते उसके पीछे भाग लिए। इस बीच सत्यवीर ने आवाज लगाकर दूसरे गार्डों को इकट्ठा किया। इतने में प्रभारी चौकी चौराहा सुमन देवी भी पुलिस के साथ आ गईं। पुलिस ने पूरे ग्राउंड का चक्कर लगाया पर आरोपी समेत उसके साथ मौजूद लड़के कहीं नहीं मिले। पुलिस ने माना कि वह किसी दूसरे गेट से निकल गए होंगे।
विज्ञापन

तमंचा लेकर भागा आरोपी तो थर-थर कांपी बच्ची

घटना के वक्त गांधी उद्यान में मौजूद परिवार और छात्र दहशत में आ गए। कांकरटोला के बबलू अली पत्नी और दस साल की बेटी के साथ पार्क में घूमने आए थे। जब आरोपी तमंचा छीनकर भागा तो पास खड़ी उनकी बेटी थर थर कांपने लगी। बबलू ने पत्नी और बेटी को पहले घर भेजा। बाद में पुलिस के साथ घूमकर आरोपी को तलाश करने की कोशिश की पर वह नहीं मिल सका। बबलू ने नाराजगी जताई कि इस तरह लड़के तमंचा लेकर पार्क में घूमेंगे तो परिवारों का यहां आना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो बनाते छात्रों को भगाया

घटना के बाद दरोगा सुमन देवी के साथ पुलिस ने पार्क का हर कोना खंगाला। यहां कई छात्र स्कूल ड्रेस में पहुंचे थे। यह लड़के मोबाइल से अपना ही वीडियो बना रहे थे। पुलिस ने इनसे पूछताछ की तो बताया कि परीक्षा खत्म होने के बाद आए हैं। किसी ने पुलिस को बताया कि यह लड़के सोशल साइट पर डालने को वीडियो बना रहे हैं। पुलिस ने उन्हें सीधे घर जाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed