फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Youth arrested for posting Pakistan flag photo on Facebook ID in Bareilly

Bareilly: फेसबुक आईडी पर पाकिस्तानी झंडे का फोटो लगाना युवक को पड़ा भारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Thu, 23 Nov 2023 02:37 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 23 Nov 2023 02:37 PM IST
सार

बरेली में एक युवक ने पाकिस्तानी झंडे का फोटो लगाकर धर्म विशेष पर आपत्तिजनक टिप्पणी का वीडियो फेसबुक पर डाला। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
Youth arrested for posting Pakistan flag photo on Facebook ID in Bareilly
आरोपी बुंदन अली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में एक युवक को फेसबुक आईडी पर पाकिस्तान का झंडा लगाना भारी पड़ गया। गांव धौरेरा माफी निवासी युवक बुंदन अली ने अपनी फेसबुक आईडी पर पाकिस्तानी झंडे का फोटो लगाया था। इसकी शिकायत पर इज्जतनगर थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


सुभाषनगर की पटेल विहार कॉलोनी निवासी सोनू पाठक ने अपनी फेसबुक आईडी पर बुंदन अली की पोस्ट को देखा तो इसे भावनाएं भड़काने का मामला बताकर विरोध किया। इसमें पाकिस्तानी झंडे का फोटो लगाकर धर्म विशेष को अपमानित करने का वीडियो वायरल कर दिया। सोनू पाठक ने इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी बुंदन अली को डेलापीर मंडी गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसे थाने लाकर पूछताछ की गई। उसका चालान कर दिया गया। 
विज्ञापन


तमंचे के साथ युवक का फोटो वायरल
फरीदपुर के मोहल्ला परा निवासी विशाल का तमंचे के साथ फोटो वायरल हो रहा है। डीजीपी से शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। उसके पास से तमंचा भी बरामद किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने खुद ही फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट किया था। यह फोटो वायरल हो गया। कुछ लोगों ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर डीजीपी और बरेली पुलिस से शिकायत की। शिकायत का संज्ञान लेकर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर तमंचा भी बरामद कर लिया। फरीदपुर इंस्पेक्टर रामसेवक ने बताया कि आरोपी विशाल को जेल भेजा गया है। 

कार के बोनट पर काटा जन्मदिन का केक
प्रेमनगर थाना क्षेत्र के सलेक्शन प्वाइंट चौराहे का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें बीच चौराहे पर कार के बोनट पर केक काटा काटा जा रहा है और पटाखे जलाए जा रहे हैं। इसकी शिकायत एक्स पर की गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

चौराहे पर जश्न मनाने से रास्ता जाम होने से लोगों को परेशानी हुई। करीब 17 सेकेंड के वीडियो में एक युवक दोस्तों को केक खिलाता दिख रहा है। पुलिस इनकी तलाश कर रही है। इससे पहले सुभाषनगर थाना क्षेत्र में भी पुलिया पर तमंचे लहराकर जन्मदिन मनाने के मामले में कई लड़कों पर रिपोर्ट हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed