फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   youth and teen girl found hanging from tree in Faridpur Bareilly

Bareilly: पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल के शव, नौ दिन से लापता थे दोनों; युवक के परिवार ने लगाया हत्या का आरोप

Mon, 06 Oct 2025 12:06 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदपुर (बरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदपुर (बरेली) Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 06 Oct 2025 12:06 PM IST
सार

बरेली के फरीदपुर क्षेत्र में लापता युवक और किशोरी के शव पेड़ पर फंदे से लटके मिले। दोनों के गले में एक ही रस्सी बंधी थी। पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमॉर्टम कराया है। 

विज्ञापन
youth and teen girl found hanging from tree in Faridpur Bareilly
गन्ने के खेत में पेड़ पर लटके मिले दोनों के शव - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से नौ दिन पहले लापता हुए युवक व किशोरी के शव उनके गांव से दूर गन्ने के खेत में सोमवार को पेड़ पर एक ही रस्सी से लटके मिले। दोनों शव आपस में लिपटे हुए थे और सड़ चुके थे। इस वजह से पोस्टमॉर्टम में मौत की सही वजह पता नहीं चल सकी। न तो आत्महत्या की पुष्टि हुई, न ही हत्या के संकेत मिले। दोनों शवों का विसरा सुरक्षित किया गया है।

विज्ञापन


किशोरी के भाई ने युवक पर कराई थी अपहरण की रिपोर्ट 
गांव निवासी किशोरी व युवक 27 सितंबर को लापता हो गए थे। किशोरी के भाई ने 28 सितंबर को युवक व उसके दो भाइयों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सोमवार सुबह दोनों के शव मिले तो मृत युवक के भाई ने किशोरी के परिजनों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। एसपी दक्षिणी ने भी घटनास्थल की जांच की।
विज्ञापन


एक ही बिरादरी के थे दोनों 
एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने बताया कि युवक और किशोरी दोनों ही एक-दूसरे के परिचित व एक ही बिरादरी के थे। शवों की हालत देखकर ऐसा लग रहा है कि घर छोड़ने वाले दिन ही निर्जन स्थान पर जाकर दोनों एक ही फंदे से लटक गए। चूंकि, उधर कोई जाता नहीं था तो पता नहीं चल सका। दोनों मोबाइल फोन भी नहीं रखते थे। किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है। कोई आरोप होगा तो जांच करा ली जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed