{"_id":"6a874fe8811d5a2e7c0b47b5","slug":"youth-and-his-maternal-aunt-killed-in-road-accident-bareilly-news-c-4-bly1015-949752-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सड़क हादसे में युवक और उसकी मौसी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सड़क हादसे में युवक और उसकी मौसी की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बड़ा बाइपास पर बृहस्पतिवार दोपहर सड़क हादसे में बाइक सवार महिला व उसके भांजे की मौत हो गई। लालपुर चौराहे के पास अज्ञात वाहन उनकी बाइक को टक्कर मारकर चला गया। इज्जतनगर थाना पुलिस ने शवों की पहचान कर परिवार को सूचना दी।
इज्जतनगर थाना प्रभारी सुरेश चंद्र गौतम को करीब ढाई बजे इस हादसे की सूचना मिली। वह मौके पर पहुंचे और तो बाइक और दोनों के शव सड़क पर पड़े मिले। पुलिस ने मृतकों की पहचान देव पटेल (23) और नीलम पटेल (24) के रूप में की। पता लगा कि देव पटेल नत्थू रम्पुरा गांव के प्रशासक का बेटा था और नीलम उसकी मौसी थीं।
नीलम सुरेंद्र पटेल की पत्नी थीं जो कैंट के गांव बरी नगला के निवासी हैं। नीलम अपने परिवार के साथ कई साल से बारादरी थाना क्षेत्र के गांव डोहरा में रहती थीं। उनका स्वास्थ्य खराब चल रहा था। भांजा देव पटेल उन्हें दवा दिलाने भोजीपुरा ले गया था। वहां से दवाई लेकर वह अपने घर लौट रही थीं। तभी यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
एएसपी शिवम आशुतोष ने बताया कि इज्जतनगर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अज्ञात वाहन व चालक का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक कर रही है। दोनों के शवों को जिला अस्पताल में रखा गया है और पंचनामा की कार्रवाई की जा रही है।