फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Youngster died due to collision with an unknown vehicle

Bareilly News: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Thu, 30 Apr 2026 02:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 30 Apr 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Youngster died due to collision with an unknown vehicle
सिरौली। सिरौली-बिसौली रोड पर गांव रम्पुरा भूड़ के पास जंगल में मंगलवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार विकास (18) की मौत हो गई। विकास गांव खरगापुर के निवासी थे। रिश्तेदारी में दावत खाकर लौट रहे थे। हेलमेट भी नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक, विकास मंगलवार को बाइक से गांव सुकटिया में रिश्तेदारी में दावत खाने गए थे। देर रात लौटने के दौरान सिरौली-बिसौली रोड पर गांव रम्पुरा भूड़ के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। आरोपी चालक मौके से भाग गया। सुबह की सैर पर निकाले ग्रामीणों ने लहूलुहान युवक को सड़क किनारे पड़े देखा। सूचना पर मौके पर गई पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई। विकास के परिजनों को सूचना दी गई। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed