{"_id":"6abc2a4c82feb2722103bbe6","slug":"young-woman-seeks-protection-after-love-marriage-bareilly-news-c-4-1-bly1039-978076-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: प्रेम विवाह के बाद युवती ने सुरक्षा की लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: प्रेम विवाह के बाद युवती ने सुरक्षा की लगाई गुहार
विज्ञापन
बहेड़ी। परिवार की मर्जी के खिलाफ प्रेम विवाह करने वाली 18 वर्षीय युवती ने अपने पिता समेत मायके पक्ष से जान का खतरा बताया है। मंगलवार को सीओ को पत्र देकर सुरक्षा की मांग की।
सीओ को दिए पत्र में ग्राम बकैनिया स्वाले निवासी सिमरन ने बताया कि पांच सितंबर को गांव निवासी अजय पाल मौर्य के साथ अपनी मर्जी से विवाह किया था। आरोप है कि विवाह से नाराज परिजन झूठी शान व इज्जत की खातिर उसे व उसके पति को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। सिमरन के अनुसार, जान के खतरे को देखते हुए उसने इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुरक्षा के लिए याचिका दायर की थी, जिस पर हाईकोर्ट ने सुरक्षा प्रदान करने का आदेश दिया था। सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश का शत प्रतिशत पालन कराया जाएगा। संवाद