फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Young Woman Exploited Under the Pretext of Marriage by Muslim Man in Bareilly

राज गुप्ता निकला कय्यूम सैफी: शादी का झांसा देकर लूटी आबरू, बरेली की युवती पर बनाया धर्मांतरण का दबाव

Sat, 23 May 2026 02:29 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 23 May 2026 02:29 PM IST
सार

कय्यूम सैफी नामक युवक ने अपना नाम राज गुप्ता बताकर युवती को प्रेमजाल में फंसा लिया। उसका यौन शोषण किया। युवती का आरोप है कि जब आरोपी ने धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया तो उसकी सच्चाई सामने आई। पीड़िता ने आरोपी युवक के खिलाफ सीबीगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
Young Woman Exploited Under the Pretext of Marriage by Muslim Man in Bareilly
आरोपी कय्यूम सैफी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र की युवती ने प्रेमी पर शादी का झांसा देकर काफी समय तक यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि युवक ने अपना नाम राज गुप्ता बताकर उससे संबंध बनाए, पर हकीकत में उसका नाम कय्यूम सैफी है। बाद में वह धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा। सीबीगंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन




पीड़िता ने सीबीगंज इंस्पेक्टर प्रदीप चतुर्वेदी को बताया कि वह एक कंपनी में नौकरी करती थी। वहां उनकी मुलाकात एक युवक से हुई। उसने अपना नाम राज गुप्ता बताया और उससे प्रेम संबंध बनाकर शादी का वादा किया। इस भरोसे का फायदा उठाकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। 
विज्ञापन


जब युवती ने सोशल मीडिया पर रिश्ते की जानकारी साझा की तो आरोपी के भाई अकरम सैफी ने उसे कॉल करके सच्चाई बताई। उसका असली नाम कय्यूम सैफी है। युवती ने यह भी आरोप लगाया कि उस पर धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने का दबाव बनाया गया। विरोध करने पर आरोपी और उसके साथियों ने उसे धमकाया, गालियां दीं और पिटाई कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

गर्भपात कराने की कोशिश
युवती ने आरोप लगाया कि वह गर्भवती हो गई तो कय्यूम उसे होटल ले जाकर बच्चा गिराने का दबाव बना रहा था। उस पर गर्भपात की दवाई खिलाने का भी आरोप लगाया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसके किराये के कमरे तक पहुंच जाता था और उसकी पिटाई करता था। डरी-सहमी युवती ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

गुरुग्राम में रहते थे साथ, बच्चा भी
सीबीगंज इंस्पेक्टर प्रदीप चतुर्वेदी ने मामले की जांच कराई तो पता लगा कि पीड़िता और आरोपी काफी समय से गुरुग्राम में साथ रह रहे थे। उनका दो साल का एक बच्चा भी है। दोनों में हाल ही में कोई विवाद हो गया है। चूंकि पीड़िता सीबीगंज क्षेत्र की निवासी है, इसलिए यहां आकर शिकायत की है।

एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि सीबीगंज पुलिस ने युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। विवेचना कर रही है। जल्दी ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed