{"_id":"6678aa0ac6bdcfb32003cf14","slug":"young-mans-hand-broken-when-he-did-not-vote-in-elections-bareilly-news-c-181-1-sbly1012-101342-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: चुनाव में वोट नहीं दिया तो युवक का हाथ तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: चुनाव में वोट नहीं दिया तो युवक का हाथ तोड़ा
विज्ञापन
हाफिजगंज। लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को वोट न देना एक युवक को भारी पड़ गया। रास्ते में दबंगों ने रोककर मारपीट कर उसका हाथ तोड़ दिया। इलाज कराने के 13 दिन अब युवक ने चार दबंगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना हाफिजगज के गांव निरंदापुर निवासी गोपाल सिंह ने बताया कि गांव का वीरपाल उनके परिवार से लोकसभा चुनाव को लेकर रंजिश मानता है। वीरपाल समाजवादी पार्टी को समर्थन करता है। वह युवक पर लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को वोट देने का दबाव बना रहा था, जबकि युवक भारतीय जनता पार्टी का समर्थक है।
लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को वोट न देने पर रंजिश के चलते 8 जून को अपने फार्म पर जाते समय दबंग ने अपने अन्य साथियों के साथ रास्ते में रोक लिया और मारपीट की। युवक की तहरीर पर पुलिस ने वीरपाल, संतोष, अनीस और जितेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद