फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Young man who killed innocent son also beaten to death

पीट-पीटकर मासूम बेटे की जान लेने वाले युवक की भी मौत

Mon, 29 Mar 2021 12:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 29 Mar 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Young man who killed innocent son also beaten to death
demo photo - फोटो : demo photo

देर रात घर के पास नाले में पड़ा मिला, जिला अस्पताल में तोड़ा दम
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किडनी-फेफड़ों की बीमारी बताई मौत की वजह

बरेली। मकान के बंटवारे के मसले पर भाई-बहन से झगड़ा होने के बाद चार दिन पहले गुस्से में अपने छह साल के बेटे की पीट-पीटकर जान ले लेने वाले मदीनेशाह इलाके के युवक की भी मौत हो गई। शनिवार देर रात वह अपने घर के पास ही एक नाले में पड़ा मिला। उसे नाले से निकालकर जिला अस्पताल ले जाया गया जहां कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत का कारण किडनी और फेफड़ों की बीमारी बताया गया है।
मदीनेशाह में इमामबाड़ा के पास रहने वाले नसीम का 24 मार्च को अपने भाई-बहन से मकान के बंटवारे के मसले पर झगड़ा हो गया था। गुस्से से भरे नसीम ने इसके बाद अपने छह वर्षीय बेटे हुसैन की बेरहमी से पिटाई की थी और उठाकर जमीन पर पटक दिया था। बुरी तरह घायल हुए हुसैन की मां उसे लेकर कई अस्पतालों में गई लेकिन सिर में गंभीर चोट की वजह से 27 मार्च को हुसैन ने दम तोड़ दिया। बेटे की मौत के बाद नसीम घर से निकल गया। रीना ने थाना बारादरी में उसके खिलाफ बेटे की हत्या की रिपोर्ट दर्ज करा दी जिसके बाद पुलिस ने भी उसे तलाश किया लेकिन वह नहीं मिला।
विज्ञापन

लोगों के मुताबिक नसीम को शनिवार को इधर-उधर घूमते तो देखा गया लेकिन वह घर नहीं लौटा। शनिवार रात साढ़े 11 बजे वह रहस्यमय हालत में घर पास ही एक नाले में पड़ा मिला। उसे आनन-फानन नाले से निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन देर रात उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों के मुताबिक नसीम के पेट में कीचड़ भर गया था। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत का कारण किडनी और फेफड़ों की बीमारी बताया गया है। पत्नी रीना के मुताबिक नसीम दिमागी रूप से परेशान रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे को सुपुर्देखाक करने भी नहीं आया

बेटे की मौत की खबर सुनने के बाद ही नसीम गायब हो गया था। उसने अपना फोन भी स्विच ऑफ कर लिया था। हुसैन को सुपुर्देखाक करते वक्त भी नहीं आया जिस वजह से उसके मामा शकील ने यह रस्म निभाई। शकील ने बताया कि नसीम की शादी आठ साल पहले रीना से हुई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed