{"_id":"6980ea398de91192430fbae1","slug":"young-man-was-surrounded-and-attacked-with-a-knife-while-returning-from-the-market-in-bareilly-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बरेली में बाजार से लौटते समय युवक को घेरकर चाकू से हमला, नाबालिग समेत तीन आरोपी गिरफ्तार, चौथे की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बरेली में बाजार से लौटते समय युवक को घेरकर चाकू से हमला, नाबालिग समेत तीन आरोपी गिरफ्तार, चौथे की तलाश
Mon, 02 Feb 2026 11:49 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: Digvijay Singh
Updated Mon, 02 Feb 2026 11:49 PM IST
सार
बरेली में सुभाषनगर थाना क्षेत्र में बाजार से लौटते युवक को घेरकर चाकू मारे गए। पुलिस ने तत्परता दिखाकर तीन आरोपी गिरफ्तार कर लिए जिनमें से एक नाबालिग है। नामजद चौथे आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
यूपी पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
बरेली में सुभाषनगर थाना क्षेत्र में बाजार से लौटते युवक को घेरकर चाकू मारे गए। पुलिस ने तत्परता दिखाकर तीन आरोपी गिरफ्तार कर लिए जिनमें से एक नाबालिग है। नामजद चौथे आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
शांति विहार निवासी पप्पू शर्मा ने सुभाषनगर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह को बताया कि उनका बेटा 19 वर्षीय कमल शर्मा रविवार रात कुछ सामान लेने बाजार गया था। घर लौटते वक्त उसे जिम के पास साहिल मिश्रा, सनी, श्रवण व एक अन्य आरोपी ने पकड़ लिया। इन लोगों ने उनके बेटे के पेट व चेहरे समेत कई जगह चाकू मारे। इससे वह गंभीर घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर वह मौके पर पहुंचे। वहां उन्होंने बेटे को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। थाना प्रभारी ने बताया कि कमल घटना से पहले एक जन्मदिन समारोह में गया था। वहां इन लोगों से उसकी कहासुनी हो गई थी। इसका बदला लेने के लिए इन लोगों ने कमल को रास्ते में घेर लिया। दो नामजदों समेत 16 साल के एक नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। चौथे आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
हिस्ट्रीशीटर के बेटे ने युवक को जमकर पीटा
बरेली में चूरन गैंग के साथ ही रईसजादों के कुछ और गिरोह सक्रिय हो गए हैं। शहर के पॉश इलाके रामपुर गार्डन में सोमवार शाम ऐसे ही गैंग ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। सक्रियता दिखाकर पुलिस ने तीन लड़कों को हिरासत में लिया है। आजमनगर निवासी सुब्हान ने इस मामले में कोतवाली में तहरीर दी है। बताया है कि शाम करीब सात बजे वह रामपुर गार्डन के एक रेस्टोरेंट पर चाय पी रहे थे। तभी हिस्ट्रीशीटर आदिल यार खां का बेटा जुनैद अपने तीन-चार साथियों को लेकर वहां आया। उनसे गालीगलौज कर लाठी-डंडों से जमकर पिटाई की गई। जब वह घायल होकर गिर पड़े तो आरोपी भाग निकले। कोतवाल सुरेश चंद्र गौतम ने बताया कि जुनैद समेत पांच आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
शहर में मारपीट या दबंगई दिखाने की जो भी घटनाएं हो रही हैं, सभी में प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। किसी भी खुराफाती को बख्शा नहीं जाएगा। रामपुर गार्डन मामले में भी रिपोर्ट लिखकर पांच आरोपी विरासत में ले लिए गए हैं। - मानुष पारीक, एसपी सिटी