फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Young man was called home, beaten up, case of molestation registered

Bareilly News: युवक को घर बुलाकर पीटा, छेड़खानी का मामला दर्ज कराया

Mon, 16 Sep 2024 07:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 07:32 AM IST
विज्ञापन
Young man was called home, beaten up, case of molestation registered
शीशगढ़। युवक को घर बुलाकर पीटा गया। इससे जब मन नहीं भरा तो आरोपियों ने छेड़खानी का मामला दर्ज करा दिया। फिलहाल, पुलिस ने युवक का शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया, जबकि युवक ने आरोपों को निराधार बताया है।
विज्ञापन

गांव बल्ली निवासी मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि सात सितंबर को सुबह वह घर के पास परचून की दुकान के सामने मौजूद थे। इस बीच गांव का ही व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ आ गया और उसे बहाने से अपने घर ले गया। वहां पर दो अन्य लोग भी थे, जिन्होंने मिलकर उनकी पिटाई कर वीडियो वायरल कर दिया। वह किसी तरह से वहां से निकलकर पुलिस को सूचना दी। हालांकि पुलिस उसे थाने ले जाकर शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर शीशगढ़ राधेश्याम ने हलका इंचार्ज को जांच के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed