{"_id":"5f0c9f50566b6972152ac6c1","slug":"young-man-trapped-by-calling-to-sp-shahjahanpur-sog-arrested-hriday-narayan-dixit","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"‘मैं विधानसभा अध्यक्ष बोल रहा हूं, इनका काम कर देना..’, एसपी को फोन करके फंसा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘मैं विधानसभा अध्यक्ष बोल रहा हूं, इनका काम कर देना..’, एसपी को फोन करके फंसा युवक
Mon, 13 Jul 2020 11:29 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 13 Jul 2020 11:29 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आप शाहजहांपुर से बोल रहे हैं। मैं विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित बोल रहा हूं.. इन्हें आपके पास भेज रहा हूं.. इनका काम कर देना। पुवायां का युवक गौरव मिश्रा इस तरह अफसरों को फोन करके रौब दिखाता था। उसकी बातों में आकर कई अफसरों ने काम भी कर दिया था।
मगर एसपी एस आनंद को फोन करते समय वह खुद को विधानसभा अध्यक्ष बताने से पहले माननीय लगा बैठा। यही गलती उसे भारी पड़ गई। फिर एसओजी ने उसे दबोच लिया।
एसपी एस. आनंद ने बताया कि 10 जुलाई को उनके सीयूजी नंबर पर एक युवक का फोन आया। उसने अपने आपको विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित बताया। उसने किसी व्यक्ति को भेजने की बात कहते हुए उससे मिल लेने को कहा।
एसपी ने बताया कि उन्हें संदेह हुआ कि इतने बड़े राजनीतिक व्यक्ति इस तरह की बात नहीं कर सकते। उन्होंने युवक का नंबर सर्विलांस पर लगाया। तब पता चला कि फोन करने वाला युवक पुवायां निवासी गौरव मिश्रा है। फिर उसको पकड़ने के लिए एसओजी टीम को लगा दिया।

सोमवार को एसओजी ने युवक गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि आरोपी युवक पहले भी जनपद के कई अधिकारियों को फोन करके रौब दिखा चुका है। आरोपी डीएम को भी फोन कर चुका है।
वह जिले में एसडीएम और थाना प्रभारियों को फोन पर इसी तरह से हड़काकर काम कराता था। एसओजी ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद डीएम और एसपी के सामने पेश किया। तब वह जेल जाने के डर से एसपी के सामने कान पकड़कर उठा बैठकर लगाते हुए माफी मांगने लगा।