फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Young man tied to a tree and beaten on suspicion of mobile theft in Bareilly

Bareilly News: मोबाइल चोरी के शक में युवक को पेड़ से बांधकर पीटा, घटना के बाद आरोपी फरार

Fri, 15 Sep 2023 06:51 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 15 Sep 2023 06:51 PM IST
सार

मोबाइल चोरी के शक में युवक को पेड़ से बांधकर पीटने वाले आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
Young man tied to a tree and beaten on suspicion of mobile theft in Bareilly
पेड़ से बंधा युवक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में मोबाइल फोन चोरी के शक में एक युवक को पेड़ से बांधकर पीटा गया। युवक की पिटाई का वीडियो भी वायरल हुआ है। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इसके बाद आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश मे जुटी है।

विज्ञापन


बुधवार की शाम साढ़े चार बजे भोजीपुरा इलाके के गांव रम्पुरा माफी निवासी कल्लू खां अपने पुत्र शराफत के साथ भोजीपुरा की साप्ताहिक बाजार जा रहा था। रम्पुरा माफी नहर की पुलिया के पास गांव निवासी दारा खां व उसके तीन पुत्र खड़े थे। उन लोगों शराफत को रोक लिया।

विज्ञापन

पेड़ से बांधकर पीटा 

आरोपियों ने शराफत से कहा कि तेरा लड़का ताहिर मोबाइल चुराकर ले गया है। आरोपी गालियां देने लगे और शराफत को पकड़ कर पेड़ से बांध दिया। उसकी पिटाई करने लगे। जब पिता कल्लू खां बचाने पहुंचा तो उसकी भी पिटाई कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस व परिवार वालों ने शराफत को मुक्त किया। पुलिस कल्लू खां की तहरीर पर बंधक बनाने व जान से मारने की धमकी की धाराओं मे रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक नीरज मलिक ने बताया कि घटना के बाद आरोपी फरार हो गए हैं। आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed