फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Young man taken hostage and beaten, wife molested, report

Bareilly News: युवक को बंधक बनाकर पीटा, पत्नी से छेड़छाड़, रिपोर्ट

Fri, 23 Aug 2024 05:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2024 05:09 AM IST
विज्ञापन
Young man taken hostage and beaten, wife molested, report
अलीगंज। बाइक सवार के साथ मारपीट कर बंधक बनाने के बाद पत्नी के साथ छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने ट्रक चालक सहित सात लोगों के विरुद्ध कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। इससे पूर्व पीड़ित के गांव के लोग थाने पहुंचे। कार्रवाई न होने की शिकायत पर कैबिनेट मंत्री ने मामले में संज्ञान लिया तो अब पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना अलीगंज के एक गांव का युवक अपनी पत्नी के साथ थाना सिरौली के एक गांव से बुधवार की शाम लौट रहा था। लौटते वक्त अलीगंज-सिरौली मार्ग पर खैलम देहजागीर गांव के पास स्थित मजार के निकट खैलम गांव के एक ट्रक चालक ने युवक की बाइक में टक्कर मार दी, जिससे युवक पत्नी और संग बाइक के साथ खाई में जा गिरा। जैसे-तैसे वह खाई से निकल बाहर आया और ट्रक चालक से कहासुनी करने लगा। इससे बौखलाए ट्रक चालक ने उक्त युवक की पिटाई करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन

इसी बीच मजार के नजदीक स्थित लकड़ी टाल मालिक फखरुद्दीन और नवी रजा के अलावा सात अज्ञात लोगों ने उक्त युवक के साथ मारपीट कर एक कमरे में बंधक बना दिया। उसकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। बताते हैं कि इसी दौरान रोड पर गश्त कर रही पुलिस टीम हमलावरों के चंगुल से बाइक सवार को बचा लिया और थाने ले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने टालमटोल किया तो कैबिनेट मंत्री से शिकायत की
घटना की सूचना पर युवक के गांव के कई लोग अलीगंज थाने आ गए। अपने गांव के युवक के साथ मारपीट और उसकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए दबाव बनाने लगे, जब पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो कैबिनेट मंत्री से शिकायत की। इसके चार घंटे बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष अजय कुमार शुक्ल ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed