फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Young man shot dead in Lakhimpur Kheri incident caught on CCTV camera

यूपी:लखीमपुर खीरी में युवक की चाकू और गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात

Tue, 10 May 2022 01:32 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 10 May 2022 01:32 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी में बीच बाजार युवक की हत्या से सनसनी फैल गई। युवक को चाकू से गोदा और फिर गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। 

विज्ञापन
Young man shot dead in Lakhimpur Kheri incident caught on CCTV camera
मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के सदर कोतवाली क्षेत्र में मेला मैदान रोड पर सोमवार की रात 10.30 बजे पान के खोखे पर खड़े युवक की चाकू से गोदकर और तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। 
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद सीओ सिटी संदीप सिंह मौके पर पहुंचे। निघासन रोड निकट दुर्बल आश्रम निवासी 27 वर्षीय जय प्रकाश मिश्रा पुत्र राज कुमार मिश्र (होमगार्ड) सोमवार की रात को आनंद टाकीज रोड पर पान की दुकान पर खड़ा था। तभी पांच हमलावर आए और चाकू से गोंदकर मरणासन्न किया और गोली मारकर हत्या कर दी। 
विज्ञापन


इसके बाद हत्यारे अलग-अलग दिशाओं में भाग निकले। मृतक की हार्डवेयर की दुकान लालपुर बैरियर के तिराहे पर है। अभी पिछले माह 18 अप्रैल को जय प्रकाश की शादी हुई थी। सीसीटीवी में हत्या का सीन रिकार्ड हो गया है। कुछ संदिग्धों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed