फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   young man shot dead and his body found in the ground in bareilly

Bareilly News: सिर में गोली मारकर युवक की हत्या, नागपंचमी मेला मैदान में पड़ा मिला शव

Fri, 28 Jul 2023 12:29 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 28 Jul 2023 12:29 PM IST
सार

बरेली के थाना बारादरी क्षेत्र में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार सुबह उसका शव नाग पंचमी मेला मैदान में पड़ा मिला। इसकी जानकारी होने पर इलाके में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन
young man shot dead and his body found in the ground in bareilly
मृतक शिवम के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के बारादरी क्षेत्र में गंगापुर के नागपंचमी मेला मैदान में शिवम गुप्ता उर्फ चैंपी की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। कालीवाड़ी निवासी शिवम दो साल से गंगापुर में ही रह रहा था। बहन ने बताया कि शिवम जुआ और सट्टे में लगा रहता था। बारादरी थाना पुलिस को दोस्तों पर ही शक है, हालांकि परिवार ने कोई तहरीर नहीं दी है।

विज्ञापन


शिवम ने गंगापुर में शीतल राजपूत के घर में अपना ठिकाना बना रखा था और वह उसका काफी करीबी हो गया था। उसके पति सोनू राजपूत की ज्यादा शराब पीने और टीबी बीमारी से चार साल पहले मौत हो गई थी। शीतल के दो बच्चे हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- कॉलोनी में सेक्स रैकेट का मचा शोर: पुलिस ने आधी रात मकान में मारा छापा, इस हाल में मिले युवक-युवतियां
विज्ञापन
विज्ञापन


शीतल के मुताबिक बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे शिवम नहाकर घर से चला गया। रात 10:45 बजे उसे कॉल की तो कहा कि 10 मिनट में आ रहा है। फिर नंबर बंद हो गया। वह रात तीन बजे तक कॉल करती रही। सुबह सात बजे शिवम की हत्या की सूचना मिली

जुआ और सट्टा खेलता था शिवम

नागपंचमी मेला मैदान पहुंचकर शीतल ने शव की पहचान की। कालीबाड़ी से शिवम के भाई-बहन भी आ गए। बहन निधि ने बताया कि शिवम कई साल से जुआ व सट्टा खेल रहा था। हालांकि, उसके दोस्तों या दुश्मनों के बारे में किसी को जानकारी नहीं है। 

पुलिस को शिवम का मोबाइल फोन भी नहीं मिल सका है। मौके पर शराब व बीयर की खाली बोतलें पड़ी थीं। शिवम की जेब में लूडो की गोटियां भी मिलीं, लूडो से ही जुआ खेलने का शक है।

एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि गोली लगने से शिवम की मौत हुई है। हत्या की वजह को लेकर परिवार कुछ नहीं बता रहा है। पुलिस अपनी ओर से जानकारी जुटा रही है। जल्दी ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को जेल भेजेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed