{"_id":"63e75bc5fec2d7f8c50c6cdf","slug":"young-man-sexaul-assaultted-the-girl-on-the-pretext-of-marriage-in-bareilly-2023-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, आरोपी युवक और उसकी बहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, आरोपी युवक और उसकी बहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Sat, 11 Feb 2023 02:42 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 11 Feb 2023 02:42 PM IST
सार
आरोपी युवक की बहन और युवती रंगमंच में साथ काम करती थीं। तभी युवक उसके संपर्क में आया। आरोप है कि उसने शादी का झांसा देकर एक साल तक युवती का यौन शोषण किया।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र की युवती के साथ लखनऊ के युवक ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। करीब एक साल तक वह दुष्कर्म करता रहा। बाद में युवक ने शादी से इनकार कर दिया। अब पीड़ित युवती ने आरोपी युवक और उसकी बहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
युवती का कहना है कि युवक की बहन और वह रंगमंच में साथ काम करते थे। तभी युवक उसके संपर्क में आया। उसका मोबाइल नंबर ले लिया। दोनों के बीच बात और व्हाट्सएप पर चैट होने लगी। एक साल पहले फरवरी 2022 में युवक इज्जतनगर में अपनी बहन के घर आया।
विज्ञापन
उसने मुलाकात के दौरान शादी का झांसा दिया। उसे बातों में फंसा कर दुष्कर्म किया। अब शादी करने की बात पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। युवती की तहरीर पर सुभाषनगर पुलिस ने लखनऊ उत्तरी के बादशाहनगर निवासी शरद गोस्वामी और उसकी बहन संजोली गोस्वामी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन