फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Young man returning from wedding ceremony dies in accident, friend injured

Bareilly News: शादी समारोह से लौट रहे युवक की हादसे में मौत, साथी घायल

Tue, 10 Dec 2024 02:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
Young man returning from wedding ceremony dies in accident, friend injured
बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र में एयरपोर्ट के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से शादी समारोह से लौट रहे युवक की मौत हो गई। बाइक पर बैठे दोस्त को भी चोटें आई हैं। जिला अस्पताल में भर्ती करके उसका उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

थाना कैंट क्षेत्र के बुखारा गांव निवासी 20 वर्षीय मोहम्मद कासिम रविवार शाम अपने दोस्त साजिद के साथ चावड़ मुड़िया गए थे। वहां दोनों दोस्त किसी परिचित के यहां शादी समारोह में शामिल हुए। शाम ढले लौटते समय पीलीभीत रोड पर एयरपोर्ट के पास अज्ञात वाहन ने इनकी बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में कासिम की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल साजिद को जिला अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने कासिम के शव को मोर्चरी में रखवाया। पहचान के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। कासिम चार भाई और एक बहन में तीसरे नंबर के थे। वह कारपेंटिंग कर परिवार का पालन पोषण करते थे। पुलिस ने घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश शुरू कर दी है। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed