{"_id":"66bd26460741dc3cf908a7a4","slug":"young-man-pressurizing-for-marriage-by-converting-religion-bareilly-news-c-4-1-bly1039-460134-2024-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: धर्म परिवर्तन कराकर शादी का दबाव डाल रहा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: धर्म परिवर्तन कराकर शादी का दबाव डाल रहा युवक
विज्ञापन
नवाबगंज (बरेली)। एक दबंग धर्म परिवर्तन कराकर महिला से जबरन शादी करने का दबाव बना रहा है। परेशान महिला ने बुधवार को थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की, शिकायत न सुनने पर हंगामा किया। अब पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई है।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला डांस पार्टी में काम करती है। उसके पति की पांच माह पहले सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। महिला का आरोप है कि थाना हाफिजगंज क्षेत्र के गांव का दूसरे समुदाय का युवक उससे धर्म परिवर्तन कराकर जबरन शादी करना चाहता है। महिला के दो बच्चे हैं। आरोप है कि युवक आए दिन यूपी 112 पुलिस को कॉल कर उसके घर भेज देता है।
बुधवार को भी उसने पुलिस भेजकर परेशान किया। महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत की। सुनवाई न हुई तो हंगामा किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। कोतवाल नवाबगंज राजकुमार शर्मा ने बताया कि महिला ने शिकायत की है कि कोई युवक उससे जबरन शादी करना चाहता है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद