फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   young man physically abused the minor girl for six months in bareilly

Bareilly News: एयर होस्टेस का कोर्स कर रही छात्रा से दुष्कर्म, युवक ने धमकी देकर कई बार लूटी आबरू

Tue, 20 Jun 2023 01:12 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 20 Jun 2023 01:12 PM IST
सार

बरेली में छात्रा के साथ एक युवक छह माह तक दुष्कर्म करता रहा। किशोरी ने परिजनों को बताया तो उन्होंने अदनान नामक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
young man physically abused the minor girl for six months in bareilly
बिथरी चैनपुर थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट - फोटो : ट्विटर

विस्तार

बरेली में अदनान नाम के युवक ने छात्रा से दुष्कर्म किया। आरोपी छह महीने तक धमकी देकर उसका शोषण करता रहा। इस बीच छात्रा एयर होस्टेस का कोर्स करने लखनऊ चली गई। इसके बाद भी आरोपी की अपनी करतूतों से बाज नहीं आया। लखनऊ से वापस आने पर छात्रा ने अपने परिजनों को बताया। पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- नृशंसता की हदें पार: महिला ने बचने को खूब किया संघर्ष, कलाई और पैर का पंजा गायब; शव का हाल देख सिहर उठे डॉक्टर
विज्ञापन


थाना बिथरी चैनपुर में दर्ज कराई रिपोर्ट ने छात्रा के पिता ने बताया कि आरोपी अदनान काफी समय से बेटी का पीछा कर रहा था। करीब छह माह पहले बेटी घर में अकेली थी। तभी मौका पाकर वह घर में घुस गया। उसने परिवार को जान से मारने की धमकी देकर किशोरी से दुष्कर्म किया। डर के कारण किशोरी ने पहले किसी को नहीं बताया। इसके बाद आरोपी ने दबाव बनाकर कई बार दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- धर्मांतरण के जाल में फंसी युवती: प्रेमी के वादे पर किया भरोसा, एक साल लिव-इन में रही युवती, मिला बड़ा धोखा

इस बीच छात्रा ने एयर होस्टेस का कोर्स करने लखनऊ चली गई। वहां भी उसने पीछा नहीं छोड़ा। फोन कॉल करके उसे परेशान करता था। 16 जून को छात्रा घर वापस आई। बेटी को परेशान देख उसकी मां ने कारण पूछा तब उसने घटना के बारे में बताया। इंस्पेक्टर बिथरी चैनपुर अश्वनी कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed