फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   young man made obscene video of friend along with girl in Bareilly

दोस्त ने रची शर्मनाक साजिश: युवक को कमरे में ले गई युवती, तमंचा दिखा उतरवाए कपड़े, फिर की ये करतूत

Fri, 16 Jun 2023 02:34 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 16 Jun 2023 02:34 PM IST
सार

बरेली में एक युवक ने अपने दोस्त को हनी ट्रैप में फंसाने के लिए शर्मनाक साजिश रच डाली। आरोपी ने अपनी फुफेरी बहन के साथ उसका अश्लील वीडियो बनाया और फिर उससे तीन लाख रुपये मांगे। स्कूटी भी छीन ली। 

विज्ञापन
young man made obscene video of friend along with girl in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

बरेली में एक युवक ने अपनी फुफेरी बहन के साथ मिलकर शर्मनाक साजिश रची, जिसमें अपने दोस्त को ही फंसाने की कोशिश की। तमंचे के दम पर दोस्त के कपड़े उतरवाए और बहन के साथ अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद तीन लाख रुपये मांगे। पीड़ित युवक ने एसएसपी दफ्तर में शिकायत की है। एसएसपी ने बारादरी पुलिस को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन


बारादरी क्षेत्र के निवासी युवक ने बताया कि वह स्कूटी से नरियावल गया था। वहां से लौटते समय खुर्रम गौंटिया निवासी दोस्त की कॉल आई और बताया कि उसकी फुफेरी बहन नकटिया पुल के पास मस्जिद के सामने खड़ी है, उसे स्कूटी पर बैठाकर उसके बताए पते पर छोड़ देना।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बरेली में जन्मी दुर्लभ बच्ची: शरीर पूरी तरफ सफेद, निकल आए थे दांत; 30 लाख में एक होता है हार्लेक्विन बेबी
विज्ञापन
विज्ञापन


दोस्त की बात मानकर युवक ने उसकी बहन को स्कूटी पर बैठा लिया। दोस्त की बहन युवक को मोहनपुर के एक मकान में ले गई। युवती ने युवक को घर के अंदर बुलाकर पानी पिलाया। इसी बीच युवक का आरोपी दोस्त अपने दो साथियों के साथ वहां पहुंच गया और युवक की तलाशी ली। 

तीन हजार रुपये लूट, स्कूटी भी छीनी 

दोस्त की हरकतों से युवक हैरान रह गया। वह मजाक समझा, लेकिन आरोपियों ने उसकी जेब में रखे तीन हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद तमंचे के दम पर उसके कपड़े उतरवाकर युवती के साथ उसका अश्लील वीडियो बना लिया। उसकी स्कूटी छीनकर आरोपी उसे अपनी बाइक पर बैठाकर लाए और घर से तीन लाख रुपये लाकर देने को कहने लगे।

ये भी पढ़ें- UP News: शादी के बाद सामने आया पत्नी का असली रूप, पीड़ित पति ने पुलिस से लगाई गुहार, बताई आपबीती

आरोपियों ने लड़की की तरफ से मुकदमा दर्ज कराने और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी दोस्त अपनी फुफेरी जरिए के उसे हनीट्रैप में फंसाकर वसूली करने का दबाव बना रहा है। पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed