फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Young man made fake deed of land in wife's name

Bareilly News: युवक ने पत्नी के नाम कराया जमीन का फर्जी बैनामा

Thu, 25 Jul 2024 06:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2024 06:02 AM IST
विज्ञापन
Young man made fake deed of land in wife's name
भुता। थाना क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर करेना के एक व्यक्ति की जमीन गांव के ही दूसरे युवक ने फर्जी तरीके से अपनी पत्नी के नाम बैनामा करा दिया। अब इसको लेकर पीड़ित ने मुख्यमंत्री को एक शिकायती पत्र भेजकर मामले में न्याय दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम करेना निवासी बालक राम गंगवार पुत्र रीतराम ने जरूरत पड़ने पर कुछ जमीन धूम सिंह यादव भुता के नाम बैनामा कर दिया था, जबकि उसका शेष भाग बालक राम गंगवार स्वयं काबिज हैं। उसी शेष बचे भाग का गांव के ही दूसरे व्यक्ति ने कूट रचित दस्तावेज लगाकर अपनी पत्नी के नाम 18 मार्च को फर्जी तरीके से जमीन का बैनामा करा दिया। जब दाखिल खारिज के लिए लेखपाल जांच करने गांव पहुंचे तो हकीकत सामने आई। इसको लेकर पीड़ित बालक राम गंगवार समाधान दिवस, तहसील दिवस, एसडीएम फरीदपुर कार्यालय में भी शिकायती पत्र दे चुके हैं, लेकिन सुनवाई न होने पर उन्होंने थक-हारकर मुख्यमंत्री को शिकायतीपत्र भेजा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed