फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   young man killed his maternal aunty by stabbing him with a knife

भांजे ने की मामी की हत्या: ऐसा क्या देखा कि खौल उठा खून ? पेट में कई बार घोंपा चाकू, बेरहमी से ली जान

Fri, 16 Jun 2023 06:59 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 16 Jun 2023 06:59 AM IST
सार

महिला बिचपुरी में अपने बच्चों के साथ रहती थी। उसका पति दिल्ली में रहता है। वह पांच साल से घर नहीं आया। चर्चा है कि महिला की किसी से नजदीकियां बढ़ रही थीं। यह युवक को नागवार गुजरा और गुरुवार को उसने हत्या कर दी। 

विज्ञापन
young man killed his maternal aunty by stabbing him with a knife
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के बिथरी थाना क्षेत्र के चंद्रपुर बिचपुरी गांव में भांजे ने मामी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। बताते हैं कि आरोपी को परिवार के किसी व्यक्ति से मामी के संबंध होने का शक था। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। उसके खिलाफ महिला की मां ने हत्या की रिपोर्ट करा दी है।
विज्ञापन


बिचपुरी निवासी सुनीता (42) पत्नी राजकुमार के घर से सटे ही उसके ननदोई नीरज का मकान है। बताते हैं कि सुनीता काफी समय से ननदोई के घर में ही रह रही थी। नीरज के बेटे बबलू ने गुरुवार सुबह 11 बजे सुनीता पर हमला कर दिया। 
विज्ञापन

उपचार के दौरान मौत 

उसके हाथ और पेट में चाकू से कई वार किए। इसके बाद वह फरार हो गया। परिवार और गांव के लोगों ने सुनीता को शहर से सटे एक निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां रात में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनीता की मां भमोरा के गांव लहरा निवासी नन्ही देवी ने इस मामले में बबलू के खिलाफ बिथरी थाने में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसपी सिटी राहुल भाटी, सीओ थ्री आशीष प्रताप सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। 

ये भी पढ़ें- भाई की घिनौनी करतूत: फुफेरी बहन के जरिये दोस्त को फंसाया, कमरे में बुलाकर उतरवाए कपड़े, बनाया अश्लील वीडियो

पुलिस आरोपी बबलू को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है। एसपी सिटी ने बताया कि अवैध संबंध के संदेह में बबलू ने हत्या की है। घटना की जांच की जा रही है।

ऐसा क्या देखा कि खौल उठा खून

सुनीता की मां नन्हीं देवी ने बताया कि 20 साल पहले उन्होंने बेटी की शादी राजकुमार से की थी। वह दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। करीब दस साल पहले इन लोगों ने विचपुरी में अपना घर बना लिया था। बेटी के तीन बच्चे भी हैं। दामाद पांच साल से घर नहीं आए हैं। बेटी से किसी तरह का मतलब नहीं रखते हैं। और तो और दिल्ली में रहते हुए ही किसी से मकान का सौदा भी कर दिया है। 

ये भी पढ़ें- बरेली में जन्मी दुर्लभ बच्ची: शरीर पूरी तरफ सफेद, निकल आए थे दांत; 30 लाख में एक होता है हार्लेक्विन बेबी


इधर, चर्चा है कि हत्यारोपी बबलू के परिवार के किसी पुरुष से सुनीता की नजदीकियां बढ़ रही थीं। बबलू को यह बात नागवार गुजर रही थी। गांव में इस बात की चर्चा पर वह सुनीता से खुन्नस मानता था। लोग कहते हुए सुने गए कि बबलू कई बार सुनीता को चेतावनी दे चुका था। 

गुरुवार सुबह उसने कुछ ऐसा देखा कि उसका खून खौल उठा। इसके बाद उसने चाकू से मामी सुनीता पर हमला कर दिया। पुलिस ने सुनीता के साथ हुई घटना की सूचना उसके पति को भी भिजवाई है, हालांकि वह देर रात तक गांव नहीं आया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed