{"_id":"674437925a5e23162200d814","slug":"young-man-found-hanging-from-tree-on-the-side-of-the-highway-in-bareilly-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: प्रेमिका से नहीं हुई शादी तो प्रेमी ने दी जान, हाईवे के किनारे पेड़ से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: प्रेमिका से नहीं हुई शादी तो प्रेमी ने दी जान, हाईवे के किनारे पेड़ से लटका मिला शव
Mon, 25 Nov 2024 04:32 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 25 Nov 2024 04:32 PM IST
सार
बरेली के फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र में एक युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह हाईवे के किनारे पेड़ पर उसका शव फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन
मृतक के परिजनों से जानकारी करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के फतेहगंज पूर्वी में हाईवे के किनारे पेड़ पर युवक का शव फंदे से लटका मिला। सोमवार सुबह करीब सात बजे जब कस्बे के लोग टहलने के लिए निकले तो उन्होंने फंदे से युवक का शव लटकता देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। शिनाख्त होने के बाद उसके परिजनों को सूचना दी। उन्होंने बताया कि प्रेम प्रसंग में युवक ने जान दी है।
विज्ञापन
मृतक युवक की पहचान नई कॉलोनी निवासी प्रमोद (21 वर्ष) पुत्र कड़ेर श्रीवास्तव के तौर पर हुई। सूचना पर उसके परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए। मृतक की मां सुदामा ने बताया कि रविवार रात नौ बजे प्रमोद घर से निकला था, तब से परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। सुबह उसका शव मिलने की सूचना मिली। उसके गले में दुपट्टे का कसा हुआ था। इंस्पेक्टर क्राइम विकास सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है। परिजन भी यही कह रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
बरेली हादसा: सवा साल से अधूरे पुल पर रोक न संकेतक... 20 फुट नीचे गिरी कार, खून से लाल हुआ पानी
विज्ञापन
मृतक की मां के मुताबिक प्रमोद हल्द्वानी में नौकरी करता था। दीपावली पर घर आया था। वह इलाके की एक लड़की से प्रेम करता था। उससे शादी करना चाहता था, लेकिन लड़की के घरवाले राजी नहीं थे। इसी वजह से उसने आत्महत्या कर ली। प्रमोद तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।