फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बरेली हादसा: सवा साल से अधूरे पुल पर रोक न संकेतक... 20 फुट नीचे गिरी कार, खून से लाल हुआ पानी

Mon, 25 Nov 2024 11:45 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 25 Nov 2024 11:45 AM IST
सार

Bareilly Car Accident News: रामगंगा नदी पर बना पुल सवा साल से अधूरा पड़ा है। रविवार तड़के इस अधूरे पुल के रास्ते तीन लोग मौत के मुंह में समा गए। कार सवारों को यह जानकारी नहीं थी कि पुल अधूरा है। पुल पर कोई रोक या संकेतक भी नहीं लगे हैं। पुल खत्म होते ही उनकी कार 20 फुट नीचे जा गिरी, जिससे तीनों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Bareilly Accident News Car fell 20 feet down from an incomplete bridge
पुल से 20 फुट नीचे गिरी कार - फोटो : अमर उजाला

गुरुग्राम से बरेली के फरीदपुर में शादी समारोह में शामिल होने आ रहे तीन युवकों की कार रविवार तड़के अधूरे पुल से करीब 20 फुट नीचे आ गिरी। हादसे में तीनों की मौत हो गई। ये लोग गूगल मैप से रास्ता देखते हुए चल रहे थे। इसी दौरान बदायूं के समरेर को फरीदपुर से जोड़ने वाले रामगंगा पर बने अधूरे पुल पर चढ़ गए और हादसे का शिकार हो गए। 



मृतकों में मैनपुरी के बिछवां निवासी अमित सिंह (38), फर्रुखाबाद के एमादपुर हीरामन निवासी अजीत कुमार (35) और उनके चचेरे भाई नितिन (30) शामिल हैं। अमित की गुरुग्राम में सिक्योरिटी एजेंसी है, जबकि अजीत इसी एजेंसी में ऑपरेशन एग्जिक्यूटिव थे। नितिन गुरुग्राम में अजीत के साथ रहकर अपनी कार ओला में चलाते थे। तीनों आपस में अच्छे दोस्त भी थे। 
 

Bareilly Accident News Car fell 20 feet down from an incomplete bridge
बरेली पुल हादसा - फोटो : अमर उजाला

खल्लपुर गांव के कुछ लोग रविवार सुबह खेतों की ओर गए तो पुल के नीचे कार पड़ी देखी। अंदर खून से लथपथ तीन शव देख पुलिस को सूचना दी गई। इस पर फरीदपुर व बदायूं के दातागंज की पुलिस पहुंची। मृतकों के मोबाइल की मदद से घर वालों को सूचना दी। फरीदपुर सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि घटनास्थल फरीदपुर है। इस वजह से यहां की पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

Bareilly Accident News Car fell 20 feet down from an incomplete bridge
सवा साल से अधूरा है पुल - फोटो : अमर उजाला
सवा साल बाद भी अधूरा पड़ा है पुल 
पिछले साल सितंबर में संपर्क मार्ग बह जाने के बाद से पुल अधूरा पड़ा है। तब से फाइलों पर ही कवायद चल रही है। पुल बनाने की दिशा में अभी तक ठोस कदम नहीं उठाए जा सके।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Bareilly Accident News Car fell 20 feet down from an incomplete bridge
पुल पर टूटी हुई दीवार - फोटो : अमर उजाला
रोकने के लिए नहीं था अवरोध 
दातागंज की ओर से वाहनों को रोकने के लिए कोई अवरोध नहीं है। पहले दीवार बनाई गई थी, लेकिन अब वह टूट चुकी है। हादसे के बाद अस्थायी रूप से ईंट रखकर दीवार बना दी गई है। इसके अलावा लोगों को सचेत करने के लिए कहीं भी कोई संकेतक या सूचना नहीं लगाई गई है।
विज्ञापन
Bareilly Accident News Car fell 20 feet down from an incomplete bridge
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
पूरी तरह गूगल मैप के भरोसे रहे 
युवक गूगल मैप के भरोसे ही चलते रहे। किसी स्थानीय व्यक्ति से जानकारी नहीं ली। पुल के बारे में तीनों को जानकारी नहीं थी। पुल खत्म होते ही तीनों मौत के मुंह में समा गए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed