फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   young man found dead in the in Bareilly

Bareilly News: शाम को घर से निकला था युवक, सुबह खेत में मिली लाश, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Fri, 05 Dec 2025 02:56 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, सेंथल (बरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, सेंथल (बरेली) Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 05 Dec 2025 02:56 PM IST
सार

बरेली के सेंथल कस्बा निवासी युवक का शव शुक्रवार सुबह गेहूं के खेत में मिला। उसके परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
young man found dead in the in Bareilly
मुकेश मौर्य का फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

विज्ञापन

बरेली के नवाबगंज क्षेत्र में शुक्रवार को सुबह 22 वर्षीय युवक का शव गेहूं के खेत में मिला। युवक की पहचान सेंथल कस्बा निवासी मुकेश मौर्य के रूप में हुई है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है।

मुकेश के पिता रामप्रसाद मौर्य ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे मुकेश घर से निकला था। जब वह काफी देर तक नहीं लौटा तो उसे कॉल किया। रामप्रसाद के अनुसार, रात एक बजे तक उनकी मुकेश से फोन पर बात हुई थी। मुकेश ने कहा कि वह मेले में है। जल्द ही घर आ जाएगा। रात एकबजे के बाद उसका फोन बंद हो गया था। रात में ही परिजनों ने मेले में सब जगह देख लिया लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला। सुबह उसकी मौत की खबर मिली।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: शादी के बायोडाटा में स्पष्ट करें- बिना परिवार वाला पति ही चाहिए; तलाक के मामले में कोर्ट ने की टिप्पणी

विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह परिजनों को सूचना मिली कि मुकेश का शव श्मशान घाट के सामने गेहूं के खेत में पड़ा मिला। पिता का आरोप है कि किसी ने बेटे की हत्या कर शव को यहां खेत में फेंका है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। मुकेश की शादी अमरिया के पास ढूंडरी गांव में तय हुई थी। जो अप्रैल माह में होनी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed