फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   young man dies who staying with fiancee in hotel room

Bareilly: होटल में मंगेतर के साथ ठहरा था युवक, रात में तबीयत बिगड़ी और हो गई मौत; पुलिस जांच में जुटी

Thu, 20 Jul 2023 03:38 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 20 Jul 2023 03:38 PM IST
सार

मूलरूप से बरेली निवासी युवक नोएडा में शिफ्ट हो गया था। बुधवार को वह अपनी मंगतेर के साथ होटल में ठहरा था। रात में अचानक तबीयत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
young man dies who staying with fiancee in hotel room
पुलिस ने होटल पहुंचकर जुटाई जानकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली की मेहरा कॉलोनी के मूल निवासी शुभम मेहता की स्टेशन रोड के होटल में हालत बिगड़ने के बाद निजी अस्पताल में मौत हो गई। वह अपनी दिल्ली निवासी मंगेतर के साथ होटल में रुके हुए थे। परिजनों ने पुलिस को लिखकर दिया कि वे कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं।

विज्ञापन


शुभम के पिता की मृत्यु हो चुकी है। वह कई साल पहले भाई सिद्धार्थ मेहरा व परिजनों के साथ नोएडा शिफ्ट हो चुके थे। वहां वह ट्रेडिंग कंपनी में नौकरी करते थे। बुधवार दोपहर डेढ़ बजे शुभम अपनी दिल्ली निवासी मंगेतर के साथ बरेली आकर स्टेशन रोड के होटल में रुके थे। यहां रात 1:45 बजे हालत बिगड़ने पर मंगेतर ने होटल स्टाफ को सूचना दी। मैनेजर अंशू अरोरा के मुताबिक तत्काल उन्हें निजी अस्पताल पहुंचाया गया। वहां सुधार न होने पर दूसरे अस्पताल ले जाया गया, जहां शुभम की मौत हो गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- महिला की शर्मनाक करतूत : बेटी को कर दिया अपने प्रेमी के हवाले; पति बोला- देह व्यापार करती है पत्नी

विज्ञापन
विज्ञापन

होटल स्टाफ ने कोतवाली पुलिस को जानकारी दी। कोतवाल हिमांशु निगम ने सूचना दी तो नोएडा से सिद्धार्थ और उनके बरेली निवासी साथी आ गए। सिद्धार्थ ने कार्रवाई से इन्कार कर दिया। पोस्टमार्टम में मौत की सही वजह न मिलने पर विसरा सुरक्षित कर दिया गया। परिजनों ने बरेली में ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed